Ghaziabad Conversion Case: 15 जून तक ट्रांजिट रिमांड पर मास्टरमाइंड, ठाणे से लाया जाएगा गाजियाबाद
गाजियाबाद धर्म परिवर्तन केस में रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी
गाजियाबाद धर्म परिवर्तन केस में रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी, जहां इस मामले का मास्टरमाइंड शाहनवाज खान उर्फ बद्दो महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
ठाणे कोर्ट में पुलिस ने आरोपी की रिमांड मांगी। इस पर कोर्ट ने 15 जून तक की ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दी है। यूपी पुलिस की एक टीम वहां पर मौजूद है। वो सड़क मार्ग के जरिए उसको गाजियाबाद लेकर आएगी। जिसके बाद उससे पूछताछ होगी।

बड़ा शातिर है आरोपी
बद्दो ऑनलाइन गेम खेलता और बच्चों को अपना शिकार बनाता। फिर उनका ब्रेनवॉश करके उन्हें इस्लाम कबूल करने को कहता। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब गाजियाबाद के राजनगर में एक लड़का उसके बहकावे में आ गया। वो घर वालों से चोरी-छिपे मस्जिद जाकर नमाज पढ़ता था।
बच्चे के घरवालों को जब इस बात की खबर लगी, तो उनके होश उड़ गए। वो तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और उन्हें पूरा मामला बताया। उनके बयान के आधार पर 30 मई को गाजियाबाद के कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी, तब से बद्दो की तलाश जारी थी। इस मामले में गाजियाबाद की एक मस्जिद के मौलवी के खिलाफ भी एफआईआर हुई है। उसने धर्मांतरण की बात कबूल की।
ऐसे चल रहा था सारा खेल
आरोपी सबसे पहले हिंदू के नाम से आईडी बनाकर कम उम्र के बच्चों से संपर्क करता। वो उन्हें Fortnite नाम का गेम खेलने को बोलता। जब बच्चे हार जाते तो उनको बताया जाता कि अगर वो कुरान पढ़कर खेलेंगे तो जीत जाएंगे।
जब बच्चे कुरान पढ़कर खेलते तो उनको जानबूझकर जीता दिया जाता, ताकि उनको कुरान पर भरोसा हो। आरोपी ने गाजियाबाद के लड़के का ऐसा ब्रेनवॉश किया कि वो मस्जिद जाने लगा। जब घर वालों ने कहा कि उसे नमाज नहीं पढ़ने देंगे, तो वो घर छोड़कर मस्जिद में रहने की बात करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications