गाजियाबाद: बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या, तीन गोली मारकर फरार हुए हमलावर
नोएडा। गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े बीजेपी नेता की हत्या कर दी। बीजेपी नेता गजेंद्र भाटी को दो अज्ञात शख्स गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना के बाद गजेंद्र भाटी (32) को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब दोपहर 1 बजे हुई, जब गजेंद्र भाटी बाइक पर सवार होकर अपने घर इंद्रा विहार जा रहे थे, उसी दौरान एक बाइक पर दो शख्स आए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। हमलावरों ने भाटी को आंख, सीने और फिर पेट में गोली मारी। गजेंद्र भाटी के साथ मनकपुर मंडल अध्यक्ष बलवीर चौहान भी थे, जिन्हें भी बदमाशों ने घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद दिल्ली की तरफ भाग गए। पुलिस ने बताया किसी पुराने झगड़े के चलते बदमाशों ने गजेंद्र भाटी की हत्या की है। पुलिस शुरुआती जांच में जुट गई है। सीसीटीवी के द्वारा पुलिस जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications