Ghaziabad: ऑटो रिक्शा में लूटने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़, पांच बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। देश की राजधानी से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने पांच लुटेरों को धर दबोचा है। ये लूटरे ऑटो रिक्शा में लोगों को लूटते थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ भी हुई, जिसमे एक अपराधी को गोली लग गई और वह घायल हो गया। लुटेरों के पास से पुलिस को एक ऑटो रिक्शा, अवैध हथियार मिला है। हालांकि मौके से एक अपराधी भागने में सफल हुआ है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में बदमाशों की तलाश की जा रही है।

police

महिला के साथ की थी लूटपाट

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे और तीन चाकू बरामद किए हैं, इसके अलावा इनके पास से युवती का लूटा हुआ पर्स भी मिला है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रताप विहार में रहने वाली रितु रावत जब सोमवार को देर रात अपने दोस्त के साथ नोएडा गईं थीं तो प्रताप विहार के लिए उन्होंने ऑटो लिया था। इस दौरान ऑटो में पहले से ही पांच लोग सवार थे। एनच-9 पर सूनसान रास्ते पर इन लोगों ने अचानक ऑटो को मोड दिया। जब रितु ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनका मुंह दबा दिया और हाथ बांध दिए।

गन प्वाइंट पर छीना पर्स

बदमाशों ने कुछ दूर पर ऑटो रोका और गन प्वाइंट पर युवती का पर्स छीन लिया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की थी और कुछ दूर पर युवती को ऑटो से धकेल दिया। जहां कुछ राहगीरों ने उनकी मदद की और उनकी मदद से उन्होंने फोन करके इस मामले की जानकारी अपने घरवालों को दी और पुलिस को भी सूचित किया।

पुलिस पर चलाई गोली

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू की और चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान जब पुलिस ने एक ऑटो को रोका तो वह रुकने की बजाए भाग गया। जिसका पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। लेकिन पुलिस टीम ने ने इन लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में राजू उर्फ बहादुर को पैर में गोली लगी है और वह नेपाल का रहने वाला है। जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है उनके नाम पवन, करन, संदीप, राजकुमार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+