काशी के घाट हुए वाई-फाई, अब शहर होगा हाई-फाई
वाराणसी। काशी के घाटों पर बैठना अपने आप में ही एक विशेष अनुभूति है लेकिन अगर आप यहां बैठकर अपने मोबाईल से दोस्तों के साथ फ्री में अपनी सेल्फी शेयर कर सकें या अपने लैपटॉप पर जरूरी काम फ्री इंटरनेट के जरिए कर सके तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। लेकिन आपको जानकर यह खुशी होगी कि अब वाराणसी के घाट पर आप वाई-फाई के जरिए फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

काशी में दशाश्वमेघ और शीतला घाट पर अब सरकार ने फ्री में इंटरनेट की सुविधा शुरु की है। वाई-फाई के जरिए इस घाट पर फ्री में इंटरनेट दिये जाने की शुरुआत की गयी है। हालांकि अभी वाई-फाई की टेस्टिंग चल रही है और इस सुविधा का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन घाट पर पहुंचने वाले लोगों ने इसका लुत्फ लेना शुरु कर दिया है।
शुरुआती दौर में आधे घंटे आपको फ्री इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जायेगी। लेकिन आप इंटरनेट की स्पीड को सुनकर दंग रह जायेंगे, जी हां यहां 20 एमबीपीएस की स्पीड मुहैया करायी जा रही है। जिसके जरिये आप घंटों में होने वाले काम महज चंद मिनटों में कर सकते है।
वाई-फाई का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन पर वाई-फाई मोड को इनेबल करना होगा। इसके बाद आपके फोन पर बीएसएनल का लिंक दिखेगा जिसके जरिए आप अपना इमेल आईडी और जरूरी जानकारी दे सकते है। जिसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जायेगा। जिसका इस्तेमाल करके आप आधे घंटे तक फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं सरकार इस बात की भी तैयारी कर रही है कि जिन लोगों को ज्यादा देर तक इंटरनेट का इस्तेमाल करना है उनके लिए घाट पर प्रीपेड कार्य मुहैया कराये जायेंगे। जिसकी कीमती 20 रुपए प्रति घंटा होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications