'घमंडिया मीटिंग', INDIA विपक्षी गठबंधन की मुंबई बैठक पर संबित पात्रा ने कसा तंज
India Alliance meeting: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए 26 सदस्यीय विपक्षी गुट INDIA 1 सितंबर को मुंबई में बैठक कर रहा है। इंडिया गठबंधन की पटना, बेंगलुरू के बाद ये तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित की जा रही है। INDIA गठबंधन की इस बैठक को लेकर लगातार भाजपा हमले कर रही है। अब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी गुट इंडिया पर प्रहार करते हुए तंज कसा है।

मुंबई में जीए (घमंडिया मीटिंग) हो रही है
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को इंडिया गठबंधन पर करोड़ों रुपये के घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पात्रा ने कहा कि हम सभी जानते है कि मुंबई में जीए (घमंडिया मीटिंग) हो रही है। इन पार्टियों ने 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं।
स्वार्थी गठबंधन
दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा यह स्वार्थी गठबंधन है। उनका एजेंडा भ्रष्टाचर से अधिक से अधिक लाभ उठाना है।
इंडिया गठबंधन में म्यूजिकल चेयर का खेल चल रहा है
मुंबई में विपक्षी नेताओं के जमावड़े पर भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए म्यूजिकल चेयर के समान बताया। पात्रा ने कहा इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के बीच म्युजिकल चेयर खेल चल रहा है। इस तरह का गठबंधन पहले भी बना था लेकिन चुनाव के आते-आते आपस में लड़ने लगे। याद रहे इंडिया गठबंधन में पीएम पद के दावेदारी को लेकर कई राजनीतिक दलों के नेता दावा कर चुके हैं।
एनडीए चंद्रयान- 3 की तरह सफल होगा
एनडीए की तुलना चंद्रयान से करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का गठबंधन सफलतापूर्वक उतरेंगे और इंडिया गुट उड़ान भरने में असफल रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications