'भैया, मैं क्या करूं भैया...' पैराग्लाइडिंग करते हुए लड़की की हालत हुई खराब, वीडियो वायरल
नई

वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लड़की पैराग्लाइडिंग कर रही हैं। हवा में जाकर वो इतनी ज्यादा डर रही है कि उसकी हालत खराब हो गई है। वीडियो में वह बार-बार इंस्ट्रक्टर से डर लगने की बात कह रही है। लड़की वीडियो में 'भैया मुझे बहुत डर लग रहा है, मैं नीचे नहीं देख सकती', भैया मेरा तो हाथ भी दर्द हो रहा है, मैं क्या करूं अब। इस पर इंस्ट्रक्टर बार-बार लड़की को समझा रहा है लेकिन लड़की के चेहरे का रंग एकदम उड़ा हुआ है।
आइएएस अफसर ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को आईएएस अफसर डॉ. एमवी राव ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, पैराग्लाइडिंग कमाल की चीज है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अलग-अलग तरह के कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।

लोग बोले- ये 'मुझे लैंड करा दे' का फीमेल वर्जन
कुछ समय पहले पैराग्लाइडिंग करते हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें ये लड़का डरकर खुद को गालियां देते हुए चिल्लाने लगा था। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लाखों मीम बने थे। अब लोग इस वीडिय को देखकर इसे उस पैराग्लाइडिंग वीडियो का 'फीमेल वर्जन' कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications