जानिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फर्राटेदार अंग्रेजी में भाषण का राज

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण शैली के लिए लोगों के बीच जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हैं। हिंदी भाषा में बोलते वक्त पीएम मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। वह अपने बड़े-बड़े विरोधियों को अपने भाषणों में जमकर लताड़ लगाते हैं। लेकिन अंग्रेजी बोलते वक्त प्रधानमंत्री कुछ असहज दिखते हैं।

narendra modi

प्रधानमंत्री मोदी तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल जानते हैं जिसका इस्तेमाल वह अंग्रेजी में अपने भाषणों के दौरान करते हैं। पीएम स्पीच टेलीप्रॉम्पटर के माध्यम से फर्राटेदार अंग्रेजी में अपनी बात लोगों के बीच रखते हैं।

तकनीक के प्रयोग में आगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री जिस बखूबी से तकनीक का प्रयोग अपने प्रचार अभियान में करते हैं कुछ उसी प्रकार वह अंग्रेजी में भाषण देने के दौरान करते हैं। आपको याद होगा गुजरात चुनाव के दौरान और लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने 3डी चुनाव प्रचार के माध्यम से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। कुछ उसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मोदी अंग्रेजी भाषा में अपने भाषणों को देते वक्त करते हैं।

दरअसल पीएम अंग्रेजी में भाषण देते वक्त टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल करते हैं। इस तकनीक के माध्यम से पीएम अंग्रेजी में अपने भाषण को धारधार और मजबूत बनाते हैं। गुजारत वाइब्रैंट समिट में मोदी ने तकरीबन 40 मिनट तक फर्राटेदार अंग्रेजी में अपना भाषण दिया। साथी ही इस भाषण में उन्होंने कई प्रमुख मुद्दों को लोगों के बीच उठाया। हालांकि यह समिट मुख्य रुप से विदेशी मेहमानों के लिए थी लिहाजा पीएम को अंग्रेजी में लोगों को संबोधित करना जरूरी था।

कैसे काम करती है ये तकनीक
दरअसल प्रधानमंत्री जिस मंच से बोल रहे थे वहां पर एक स्पीच टेलीप्रॉम्पटर लगा होता है। जो पारदर्शी ग्लास का होता है जो दूर से लोगों को नहीं दिखता है। इस टीपी प र भाषण या उसके मुख्य अंश लिखे होते हैं। जिसे पीएम के पीछे ही खड़ा एक व्यक्ति चलाता है। पीएम जैसे-जैसे अपना भाषण आगे पढ़ते जाते हैं वैस-वैसे उनके पीछे खड़ा व्यक्ति उस टीपी को आगे बढ़ाता जाता है।

बराक ओबामा भी करते हैं इस तकनीक का इस्तेमाल
देश का प्रमुख या मुखिया जब किसी मुद्दे पर बोलता है तो उसके बयान काफी अहम होते हैं। जिसके चलते अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी अपने भाषणों के दौरान स्पीच टीपी का प्रयोग करते हैं। ओबामा अपने भाषणों के मुख्य बिंदु टीपी के जरिए ही लोगों के बीच रखते हैं जिसके चलते किसी भी तरह की गलती की संभावना से बचा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+