WhatsApp पर मिनटों में प्राप्त करें कोविड वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य मंत्रालय का ऐलान
नई दिल्ली, 08 अगस्त। अब आपको कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र पाने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि सरकार ने इस बारे में अहम कदम उठाया है, जिसके बारे में ऐलान रविवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र अब व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। जिस किसी को भी टीकाकरण प्रमाण पत्र चाहिए होगा, उसे एक खास नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज करना होगा, जिसके बाद उसे वहीं पर प्रमाण पत्र भेज दिया जाएगा।

MyGov के मुताबिक आपको इसके लिए आपको तीन चरणों से गुजरना होगा...
- सबसे पहले +91 9013151515 को सेव करें।
- फिर इसके व्हाट्सएप पर 'covid certificate' टाइप करें और भेजें।
- जिसके बाद आपको एक OTP नंबर मिलेगा।
- फिर सेकंडों में अपना प्रमाणपत्र हासिल करें।

कोरोना की रफ्तार धीमी लेकिन खतरा अभी टला नहीं
भले ही कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,070 नए केस सामने आए हैं और 491 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,19,34,455 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,27,862 पहुंच गया है। 24 घंटों के दौरान 43,910 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,10,99,771 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,06,822 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 55,91,657 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50,68,10,492 हुआ। देश में रिकवरी रेट 97.39% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.27% है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 13 दिनों से आज 3% से कम है।












Click it and Unblock the Notifications