हैदराबाद: पीएम मोदी ने किया मेट्रो का उद्घाटन, सीएम और राज्यपाल के साथ यात्रा भी की
Recommended Video


हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हैदराबाद मेट्रो का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ मेट्रो की यात्रा भी की। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत बनी दुनिया की सबसे बड़ी हैदराबाद मेट्रो रेल सेवा में महिला शक्ति की भूमिका अहम होगी। हैदराबाद मेट्रो में खास बात यह है कि इसकी मुख्य ताकत महिला शक्ति होगी। कुल 120 मेट्रो रेल ड्राइवरों में से 35 महिला ड्राइवर हैं। पीएम मोदी ने यहां के मियांपुर स्टेशन से मेट्रो की सवारी की। उनकी मेट्रो को महिला ड्राइवर ने चलाई। मोदी ने हैदराबाद मेट्रो में गवर्नर नरसिंहन, सीएम केसीआर, उपमुख्यमंत्री मोहम्मद अली, मंत्री के. के. रामा, महापौर बोनू राम मोहन, भाजपा विधायक किशन रेड्डी और बीजेपी तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मण को मिंयापुर से कूकाटपल्ली तक मेट्रो का सफर किया।

इस दौरान आज सुबह हवाई अड्डे पर पहुंचे मोदी ने कहा था कि आज, दुनिया का ध्यान हैदराबाद पर है। यह शहर एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है जहां दुनिया भर के उद्योग जगत शामिल हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के दक्षिणी हिस्से में, भाजपा को सरकार में सेवा करने के लिए कई अवसर नहीं मिले हैं। फिर भी, हमारे कार्यक्षेत्र हमेशा जमीन पर काम कर रहे हैं और लोगों के साथ हैं। हमें भाजपा कार्यकर्ताओं के इस परिवार पर गर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि हम सहकारी संघवाद में विश्वास करते हैं। उन राज्यों के खिलाफ भेदभाव का कोई सवाल नहीं है जहां हम सत्ता में नहीं हैं। हम अपने देश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मेट्रो के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इवांका ट्रंप ने Global Entrepreneurship Summit का उद्घाटन किया। इस दौरान इवांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल जाएगा। भारत के लोग हमें प्रेरणा देते रहे हैं। तकनीक से भरे इस प्राचीन शहर में आना अद्भुत है। मुझे यह देखकर गर्व हो रहा है कि पहली बार ऐसे किसी कार्यक्रम में 1500 महिला आंट्रप्रन्योर हिस्सा ले रही हैं। इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ग्लोबल आंट्रप्रन्योरशिप समिट से भारत और अमेरिका के करीबी संबंधों का पता चलता है। दक्षिण एशिया में यह समिट पहली बार हो रही है। भारतीय महिलाएं कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनस रैंकिंग में उछाल आना हमारे प्रयासों का नतीजा है। हम आधार, विश्व का सबसे बड़ा डेटाबेस लेकर लाए। समिट का उद्घाटन करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात की। गौरतलब है कि इवांका Global Entrepreneurship Summit में हिस्सा लेने हैदराबाद पहुंची हैं। इवांका ने इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications