Shocking : लिफ्ट से बाहर निकलते ही कुत्ते ने डिलीवरी ब्वॉय के प्राइवेट पार्ट पर काटा, VIDEO आया सामने
नई दिल्ली, 09 सितंबर: नोएडा, गाजियाबाद के बाद अब मुंबई से डॉग के अटैक का बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक सोसायटी की लिफ्ट से बाहर आते ही एक जोमाटो डिलीवरी ब्वॉय पर खूंखार डॉग ने अटैक कर दिया। इस हमले में डिलीवरी ब्वॉय बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गया। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुत्ते ने डिलीवरी ब्वॉय का प्राइवेट पार्टी काट लिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खून से लथपथ हो गया डिलीवरी ब्वॉय
वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते है कि लिफ्ट के बाहर आते ही पालतू कुत्ते ने जोमाटो के डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर दिया। वीडियो के मुताबिक, कुत्ते के काटने के बाद डिलिवरी ब्वॉय के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगता है। उसके पैंट से खून बहने लगता है। वीडियो में खून से लथपथ डिलीवरी ब्वॉय रोता हुए परेशान दिखा। बताया जा रहा है कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

लखनऊ में पिटबुल ने मालिक की मां को ही मार दिया था
पालतू कुत्तों के हमलों के मामला लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सबसे पहले जुलाई महीने में यूपी की राजधानी लखनऊ से पिटबुल डॉग के अटैक का मामला सामने आया था, जिसमे उसने अपने मालिक की 80 साल की मां को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद हाल ही में नोएडा और फिर गाजियाबाद से कुत्ते के हमले का वीडियो सामने आया है।
मुंबई का VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें...

तीन महीने में डॉग अटैक के चार मामले
पहला मामला- लखनऊ के कैसरबाग थानाक्षेत्र में पिटबुल डॉग ने अपने मालिक की 80 साल की बुजुर्ग मां को नोंच खाया था।
दूसरा मामला- नोएडा स्थित राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसायटी की लिफ्ट में एक बीगल डॉग के हमले का मामला सुर्खिंयों में छाया। डॉग ने मासूम बच्चे को काट लिया। वीडियो में डॉग की मालकिन महिला की असंवेदनशीलता सामने आई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
तीसरा मामला- बीते 8 सितंबर को गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर सेक्टर-23 सोसायटी में पिटबुल डॉग ने 11 साल के बच्चे पर हमला किया। घटना में बच्चे के चेहरे समेत शरीर पर करीब 200 टांके आए। मामले में नगर निगम ने डॉग के मालिक पर 5000 का जुर्माना भी लगाया।
चौथा मामला 9 सितंबर यानी शुक्रवार को सामने आया। लिफ्ट के बाहर निकलते ही जर्मन शेफर्ड डॉग ने जोमाटो डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मुंबई का ये वीडियो वायरल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications