जर्मन महिला से चामुंडी हिल्‍स पर छेड़खानी और लूट, दांत से गाल काट कर भागा लुटेरा

जर्मन महिला ने पुलिस को बताया कि जब वो चामुंडी हिल्‍स से नीचे उतर रही थी तो उस वक्‍त उसके पास से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका पर्स छीन लिया।

मैसूर। जर्मनी की एक महिला के साथ मैसूर के चामुंडी हिल्‍स पर कथित तौर पर हमला किया गया और उसे लूट लिया गया। इतना ही, हमलावर ने महिला के साथ छेड़खानी भी की। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। जर्मन महिला के मुताबिक एक अज्ञात व्‍यक्ति ने उसके 2500 रुपए और मोबाइल फोन लूट लिए। घटना के वक्‍त महिला चामुंडी हिल्स घूमने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी।

जर्मन महिला से चामुंडी हिल्‍स पर छेड़खानी और लूटपाट, दांत से गाल काट कर भागा युवक

जर्मन महिला ने पुलिस को बताया कि जब वो चामुंडी हिल्‍स से नीचे उतर रही थी तो उस वक्‍त उसके पास से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका पर्स छीन लिया। जब उन्‍होंने इसका विरोध किया तो लुटेरे ने उनके साथ छेड़छाड़ की और धक्‍का दे दिया। महिला जब नीचे गिर गई तो आरोपी ने दांत से उसके गाल और मुंह पर काट लिया और फरार हो गया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक महिला को काफी चोटें भी आई हैं। इसे भी पढ़ें- महिलाओं ने ऐसी जगह छुपाया सोना कि बाहर निकालने में भी आई शर्म

पुलिस ने आईपीसी की धारा के तह अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोर का स्कैच बनाने जा रही है, ताकि उसे जल्द ही पकड़ा जा सके। इतना ही नहीं कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+