जार्ज फ्लॉयड मौतः भारतीय रेस्त्रां मालिक की प्रतिक्रिया इंटरनेट पर जीत रही है लोगों का दिल
वाशिंगटन। अमेरिका के मिनियापोलिस में 46 वर्षीय एक अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे देश में हिंसक प्रदर्शनों में गुरूवार को एक भारतीय रेस्त्रां गांधी महल को भी जला दिया गया, लेकिन गांधी महल के मालिक की प्रतिक्रिया इंटरनेट पर सबका दिल जीत रही है, जिसमें उन्होंने कहा था, मेरे रेस्त्रां जलने दें, न्याय मिलना चाहिए और दोषी पुलिस अधिकारियों को जेल होनी चाहिए।

दरअसल, एक फेसबुक पोस्ट में बांग्लादेशी रेस्त्रां मालिक रुहेल इस्लाम की 18 वर्षीय बेटी हफ्सा इस्लाम में पिता रूहेल इस्लाम द्वारा फोन पर कही गई बातों को फेसबुक पोस्ट में शेयर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया जा रहा है। फेसबुक पर आ रही प्रतिक्रियाओं पर टिप्पणी करते हुए लोगों का आभार जताया।

हफ्सा ने कहा, हमने उम्मीद नहीं खोई है, मैं अपने पड़ोसियों की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने गांधी महल की रक्षा करने की पूरी कोशिश की। हफ्सा ने आगे कहा, आप सभी की कोशिश जाया नहीं जाएगी, हमारे बारे में चिंता न करें हम फिर से रेस्त्रां का निर्माण कर लेंगे।
गौरतलब है हफ्सा इस्लाम के फेसबुक पोस्ट को अब तक 27,000 से अधिक लोगों ने शेयर किया जा चुका हैं, जो ट्विटर से इंस्टाग्राम तक सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी तेजी से फैल रहा है। हिंसक प्रदर्शन के शिकार हुए परिवारों को नुकसान से उबरने में मदद करने के लिए रेस्त्रां मालिक ने GoFundMe नामक एक पेज भी स्थापित किया है और उन्होंने लोगों को उदारपूर्वक दान के लिए शुक्रिया करकते हुए कहा, यदि आप दान करते हैं, तो हम इस चुनौती के दौरान भी दूसरों की मदद के लिए दान किए धन का उपयोग करेंगे।
This letter, from the family that owns a restaurant I love, says it all. The strength of these words... read it twice and soak in what is being said here. The selflessness is breaking my heart and giving me strength today pic.twitter.com/3j1nSIyU9B
— Andrew Zimmern (@andrewzimmern) May 29, 2020
रिपोर्ट के मुताबिक गत शनिवार को पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद वाशिंगटन डीसी में हुए जोरदार प्रदर्शन के बाद व्हाइट हाउस को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया। मिनियापोलिस शहर में प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के दौरान आगजनी और लूटपाट करने की खबरें सामने आईं हैं, जिससे कई पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होने की खबर भी रिपोर्ट हुई हैं।

दरअसल, मामला तब बढ़ गया जब वायरल हुए वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मी डेरेक शोविन मृतक जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन पर अपनी घुटने टिकाए उसके हाथ में हथकड़ी लगाते हुए देखे गए हैं और जिस अवस्था में पुलिसकर्मी डेरेक जॉर्ज को हथकड़ी पहना रहे थे, उसी दौरान जॉर्ज को वीडियो में 'मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं' कहते हुए सुना जाता है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिसकर्मी डेरेक शोविन पर थर्ड डिग्री का केस दर्ज हुआ है, जिसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, लेकिन वायरल वीडियो में जार्ज फ्लॉयड के खिलाफ पुलिसकर्मी की निर्दयता का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और हिंसक प्रदर्शन में एक 10 वर्षीय युवक की मौत होने की पुष्टि की गई है।












Click it and Unblock the Notifications