अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर मचे बवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने सेना तैनात करने की दी चेतावनी
अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर हो रहे विरोध पर, राष्ट्रपति ट्रम्प ने सेना तैनात करने की चेतावनी दी
मिनेपोलिस। अमेरिका के मिनेसोटा स्थित मिनेपोलिस शहर में 46 साल के अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु के बाद बवाल मचा हुआ है। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद बड़ी तादाद में नागरिक प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने की मांग पर कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर विरोध के बाद कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना को तैनात करने की चेतावनी दी। इस मामले में पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'मैं पीछे खड़ा नहीं रह सकता और ये सब एक महान अमेरिकन शहर मिनेपोलिस में होते नहीं देख सकता। पूरी तरह से नेतृत्व की कमी. या तो मेयर जैकब फ्रे इस मामले में कार्रवाई करें और शहर को नियंत्रित करें या फिर मैं नेशनल गार्ड वहां भेजूंगा और इस काम को ठीक से करूंगा।

बता दें कि पिछले सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सिक्योरिटी गार्ड जॉर्ज फ्लॉयड को जालसाजी से जुड़े एक मामले में पुलिस ने पकड़ा था इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जॉर्ज ने गिरफ्तारी के समय किसी तरह का विरोध नहीं किया। पुलिस ने उसके हाथों में हथकड़ी पहनाई और जमीन पर लिटा दिया। जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने उसकी गर्दन को घुटनों से दबा दिया। जॉर्ज कहता रहा कि वह सांस नहीं ले पा रहा है और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया. जॉर्ज की मौत से लोग आक्रोशित हो गए और रंगभेद की बात पर शहर में बवाल शुरू हो गया। एक दर्शक द्वारा रिकार्ड किए गए फुटेज में, सोमवार को फ्लॉयड को कराहते हुए देखा गया था।

फ्लॉयड की मौत के बाद मिनियापोलिस में आगजनी और लूटपाट करने वाले प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसक विरोध शुरु हो गया और हिंसा जल्द ही पड़ोसी क्षेत्र सेंट पॉल में फैल गई।घटना के बाद बीते बुधवार की देर रात शहर के कई स्टोर्स में लूटपाट की गई। पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की जांच की जा रही है। सेंट पॉल के पुलिस प्रमुख टोड एक्सटेल ने कहा, 'हम जानते हैं कि लोगों में गुस्सा है। हम जानते हैं कि बहुत लोग दुखी हुए हैं लेकिन हम इसे अपराध करने के अवसर के रूप में उपयोग करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं कर सकते।

-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications