जेनोवा फार्मा पर नैदानिक परीक्षण प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप, MRNA वैक्सीन का डेटा ड्रग रेगुलेटर को सौंपेगी
पुणे स्थित जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स पर नैदानिक परीक्षण प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगा है। इसकी पहली देसी एमआरएनए वैक्सीन को कोविड-19 को लेकर गेम-चेंजर के रूप में देखा जा रहा है।
नई दिल्ली, 15 मई: पुणे स्थित जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स पर नैदानिक परीक्षण प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगा है। इसकी पहली देसी एमआरएनए वैक्सीन को कोविड-19 को लेकर गेम-चेंजर के रूप में देखा जा रहा है। एम-आरएनए कोविड-19 वैक्सीन की 21 लाख से अधिक खुराक के लिए मंजूरी मिली थी। इसके बाद भी इस फार्मा कंपनी पर आरोप लगे हैं।

जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स के प्रवक्ता ने एएनआई को बताया कि कंपनी ने नैदानिक परीक्षण से संबंधित प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया है और उत्पाद अनुमोदन के लिए सभी आवश्यक डेटा प्रस्तुत करेगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि एमआरएनए जैसी वैक्सीन नवीन तकनीकों का उपयोग कर तैयार की गई है। नियामक पूर्व-नैदानिक अध्ययन से लेकर तीसरे चरण के परीक्षणों तक शुरू होने वाले विभिन्न चरणों के दौरान डेटा की लगातार समीक्षा करते हैं और स्पष्टीकरण मांगते हैं। एक मानक प्रक्रिया है। वहीं जेनोवा नियामक एजेंसी के साथ बात कर रही है और अनुमोदन के लिए सभी आवश्यक डेटा और जानकारी प्रस्तुत कर रही है।
गेम चेंजर हो सकती है वैक्सीन
फार्मा कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि नियामक पूर्व-नैदानिक अध्ययन से लेकर तीसरे चरण के परीक्षणों तक शुरू होने वाले विभिन्न चरणों के दौरान डेटा की लगातार समीक्षा करते हैं और स्पष्टीकरण मांगते हैं। जेनोवा नियामक एजेंसी के साथ बात कर रही है और उत्पाद अनुमोदन के लिए आवश्यक सभी डेटा और जानकारी जुटा रही है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि 2-8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर चौथी पीढ़ी की वैक्सीन एम-आरएनए नवीन तकनीकों का उपयोग करके बनाई जा रही है। यह देश की पहली देसी एमआरएनए कोविड-19 वैक्सीन है। इसे स्वास्थ्य उद्योग के लिए गेम-चेंजर के रूप में देखा जाता है।
चूहे पर किया गया प्रयोग
बता दें कि एमआरएनए वैक्सीन में कहीं से किसी अन्य तकनीकी का सहारा नहीं लिया गया है। सीएसआईआर-सीसीएमबी ने प्रयोगशाला में चूहों पर प्रयोग कर पहली स्वदेशी एमआरएनए वैक्सीन प्रौद्योगिकी के 'सिद्धांत के प्रमाण' की सफलता की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications