General Manoj Pande: 29वें सेना प्रमुख बनें जनरल मनोज पांडे, जानिए नए सेनाध्यक्ष के बारे में?

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को भारत के नए सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। अब वो जनरल एमएम नरवणे की जगह भारतीय सेना की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। जनरल मनोज पांडे 29वें सेना प्रमुख होंगे। इससे पहले जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख थे। जनवरी 2022 में उनको वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया था। ऐसे में जानिए भारत के नए आर्मी चीफ के सैन्य सफर के बारे में?

Recommended Video

    Lt. General Manoj Pandey होंगे अगले Army Chief। क्या है इनकी खासियत? | वनइंडिया हिंदी
    new army chief Manoj Pande

    पहले इंजीनियर बने आर्मी चीफ

    भारतीय सेना के आर्मी चीफ के पद पर नियुक्ति होने के बाद मनोज पांडे ऐसे पहले इंजीनियर बन गए हैं, जो सेना प्रमुख के तौर पर तैनात किए जा रहे हैं। मनोज पांडे आर्मी चीफ बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स (सैपर्स) के पहले अफसर बने हैं। अब तक सैपर्स के अधिकारियों ने कमांडर और वाइस चीफ के रूप में काम किया है, लेकिन सेना प्रमुख के रूप में यह पहला मौका है।

    जानिए कौन हैं नए आर्मी चीफ?

    • 6 मई, 1962 को जन्मे मनोज पांडे नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में शामिल किया गया था।
    • भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून के भी वो पूर्व छात्र रहे हैं। आईएमए से पास आउट होने के बाद दिसंबर 1982 में उन्हें बॉम्बे सैपर्स में कमीशन दिया गया था।
    • जनरल मनोज पांडे ने ब्रिटेन के स्टाफ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। साथ ही हायर कमांड और नेशनल डिफेंस कॉलेज से भी पढ़ाई की है।
    • उन्होंने जम्मू -कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान एलओसी के साथ एक इंजीनियर रेजीमेंड की कमान संभाली।
    • मनोज पांडे ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं और अंडमान-निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
    • 39 साल के सैन्य करियर में जनरल पांडे ने सभी प्रकार के इलाकों में पारंपरिक और साथ ही आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रतिष्ठित कमांड और स्टाफ असाइनमेंट का आयोजन किया।
    • मनोज पांडे को विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमांडेंट और दो बार सी कमेंडेशन में जीओसी के नवाजा जा जुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+