मांग में सिंदूर लगाए तस्वीरें वायरल होने पर सामने आईं कोरियोग्राफर गीता कपूर, बताया अपनी शादी का सच

मुंबई, 19 मई: मशहूर कोरियोग्राफर और टीवी शो सुपर डांसर की जज गीता कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में गीता मां लाल जोड़े हैं में हैं और उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद कहा जाने लगा कि उन्होंने चुपचाप शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको बधाई देना और पति का नाम पूछना शुरू कर दिया। जिसके बाद अब उन्होंने कहा है कि उन्होंने शादी नहीं की है।

Recommended Video

    मांग में सिंदूर लगाए तस्वीरें वायरल होने पर सामने आईं कोरियोग्राफर गीता कपूर, बताया अपनी शादी का सच
    शादी करुंगी तो छुपाउंगी नहीं

    शादी करुंगी तो छुपाउंगी नहीं

    गीता मां के नाम से मशहूर गीता कपूर ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि उनकी शादी नहीं हुई है। गीता ने कहा, ये तस्वीरें मेरी शादी की नहीं हैं। आप मुझे जानते ही हैं, अगर मेरी शादी होगी तो मैं छिपाऊंगी नहीं। आखिर इसमें छुपाने की क्या बात है। गीता ने ये भी कहा कि कुछ दिन पहले मेरी मां का देहांत हुआ है तो अभी मैं शादी करने की सोच भी नही सकती हूं।

    इसलिए लगाया था सिंदूर

    इसलिए लगाया था सिंदूर

    अपनी वायरल तस्वीरों को लेकर गीता कपूर ने कहा कि ये 'सुपर डांसर 4' के शूट की तस्वीरें हैं। ये एपिसोड बॉलीवुड की मशहूर हीरोइनों पर है। इसमें हमें उनकी तरह तैयार होना था। मैं इसमें रेखा की तरह तैयार हुई। वह सिंदूर लगाती हैं तो मैंने भी सिंदूर लगाया है। ये मेरी आइडियल और फेवरेट रेखा जी को बस मेरी तरफ से एक छोटी सी भेंट है। इसे शादी से जोड़ देना ठीक नहीं है। जब मैं शादी करूंगी मैं छुपाऊंगी नहीं, बल्कि खुशी से शेयर करूंगी।

    डांस में जाना पहचाना चेहरा हैं गीता

    डांस में जाना पहचाना चेहरा हैं गीता

    47 साल की गीता कपूर कोरियोग्राफर के तौर पर फिल्मों में पहचान रखती हैं। टीवी का भी वो लेकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं। 15 साल की उम्र में ही गीता ने बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान के साथ किया था। सुपर डांसर से पहले टीवी शो शो डांस इंडिया डांस की भी जज रह चुकी हैं। जल्‍द ही वो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' की शुरूआत होने वाली है जिसमें 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के पिछले सीजन के जज रही गीता कपूर फिर से जज पैनल में वापस दिखाई देंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+