भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त, 5 तिमाही मे पहली बार घटी GDP Growth, RBI के अनुमान से भी कम
GDP Growth: भारत की जीडीपी ग्रोथ पहली तिमाही में ही कम दर्ज की गई। जबकि पिछली तिमाही वृद्धि दर 7.8% की गई थी जो कि पिछली पांच तिमाहियों में सबसे कम वृद्धि दर है। 30 अगस्त को सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में विशेषज्ञों के अनुमान के अनुरूप है, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 7.2% के अनुमान से कम है।
केंद्र की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 6.7 फीसदी रही है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही से कम रही। पिछले वित्त वर्ष के दौरान इस अवधि में जीडीपी ग्रोथ 8.2 फीसदी रही। ये पहला मौका नहीं है जब मौजूदा वित्तीय वर्ष में भारत की जीडीपी की रफ्तार सुस्त हुई है।

इससे पहले जून तिमाही में देश का GVA सालाना आधार पर 8.3 फीसदी से घटकर 6.8 फीसदी हो था। अब सालाना तिमाही के आधार पर जीडीपी ग्रोथ में वित्त वर्ष 2024 की आखिरी तिमाही में ये 7.8% रही।
RBI ने भी घटाया था GDP ग्रोथ अनुमान
पिछले वित्तीय वर्ष से लेकर अब तक लगातार चार तिमाहियों के लिए 7.3 प्रतिशत, 7.2 प्रतिशत, 7.3 प्रतिशत और 7.2 प्रतिशत के पिछले अनुमान से अगल देखने को मिला। इससे पहले जून में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली MPC ऐलान में केंद्रीय बैंक ने 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। RBI ने 2024-25 की पहली तिमाही के लिए वास्तविक जीडीपी 7.1 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया। लेकिन पांचवीं तिमाही में भी आरबीआई का अनुमान सही साबित नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications