घाटी की समस्या पर क्रिकेटर गौतम गंभीर का गंभीर सुझाव,अगर ऐसा हुआ तो ...
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों ने शुक्रवार को सेना की गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। गाड़ी चालक ने बचान की कोशिश की, जिसके बाद एक पत्थरबाज गाड़ी की चपेट में आ गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद राजनीति तेज हो गए। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये राज्य सरकार की नाकामी है। महबूबा सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही है। इस राजनीतिक के बीच क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया।

जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान है- गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके पास जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान है। उन्होंने लिखा- कश्मीर के अशांत इलाकों में राजनेताओं को परिवार समेत बिनी किसी सुरक्षा के एक हफ्ता गुजारना चाहिए। अगर ऐसा करने में वो कामयाब होते हैं तभी 2019 के आम चुनाव में उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया जाना चाहिए। जब तक राजनेता ऐसा नहीं करेंगे वो सैन्य बलों के दर्द को नहीं समझ सकते हैं।
गंभीर के ट्वीट पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
गंभीर के ट्वीट के बाद हजारों लोगों ने ट्वीट करके अपनी राय रखी है। कई लोगों को उनकी राय पसंद आई तो वहीं कई लोग उन राय से सहमत नजर नहीं आए। एक यूजर ने लिखा कि जो समस्या 70 सालों में नहीं सुलझ पाई, वो अब ठीक हो सकती है अगर गौतम गंभीर की बात को मान लिया जाए तो।

पुलिस दर्ज किया था केस
बता दें, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ की श्रीनगर यूनिट के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन से एक पत्थरबाज की शनिवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने धारा 307, 148 और 279 (सहित 149, 152, 336 और 427 धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की हैं।












Click it and Unblock the Notifications