Gautam Gambhir Net Worth: कितनी है गौतम गंभीर की संपत्ति, एक महीने की कमाई जान चौंक जाएंगे आप
Gautam Gambhir Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको पूर्वी दिल्ली सीट के लोकसभा सासंद और टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।
यूं तो गौतम गंभीर ने सक्रिय राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। गौतम गंभीर ने 2 मार्च को ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह अब राजनीति को छोड़कर आईपीएल के लिए अपनी कमिटमेंट पर ध्यान देना चाहते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर गौतम गंभीर ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था और पूर्वी दिल्ली सीट सांसद बने थे। गौतम गंभीर मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हुए थे। गौतम गंभीर 6 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते थे।
Gautam Gambhir Assets & Liabilities: गौतम गंभीर की संपत्ति
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक गौतम गंभीर की कुल संपत्ति 147 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। उनके पास 35 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं।
- मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में गौतम गंभीर की फिलहाल संपत्ति 250 करोड़ से भी अधिक है।
- गौतम गंभीर के पिता दीपक गंभीर का दिल्ली में टेक्सटाइल का बिजनेस है। वह क्रिकेट छोड़ने के बाद से अपने पिता का बिजनेस संभाल रहे हैं।
- गौतम गंभीर का दिल्ली में शानदार बंगला है। उनके पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है। गौतम गंभीर के पास मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और टोयोटा कोरोला जैसी महंगी कारें हैं।

- गौतम गंभीर आईपीएल और क्रिकेट कमेंटरी से हर साल करोड़ों में कमाते हैं। उनकी एक महीने के कमाई भी 50 लाख से 1 करोड़ है। हालांकि बिजनेस रेवन्यू जोड़ने के बाद ये नंबर और बढ़ सकते हैं।
- गौतम गंभीर फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर के मेंटर हैं। इससे पहले वह लखनऊ की टीम के साथ हैं। इसी साल वे कोलकाता नाइट राइडर के साथ जुड़े हैं, जिसके लिए उन्होंने करोड़ों का चार्ज लिया है।
- गौतम गंभीर इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी काफी कमाते हैं। गौतम फैंटेसी ऐप 'क्रिकप्ले' के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। गौतम गंभीर कई टीवी एड और एंडोर्समेंट करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications