बिलेनियर इंडेक्स: गौतम अडाणी से छिनी एशिया के दूसरे अमीर शख्स की पोजिशन, जानें अब कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, 18 दिसंबर: मुकेश अंबानी के बाद एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स अडाणी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अडाणी अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, शनिवार को अरबपति गौतम अडाणी को चीन के झोंग शानशान ने दुनिया के 13 वें सबसे धनी व्यक्ति की पोजिशन से हटा दिया। अब इस रैंकिंग में 14 स्थान पर खिसक गए थे। इससे उनकी एशिया लिस्ट पर भी असर पड़ा है।

Gautam Adani

इंडेक्स के अनुसार, अडाणी एक स्थान की गिरावट के साथ 14वें सबसे अमीर अरबपति बन गए। अडाणी समूह के संस्थापक-अध्यक्ष गौतम अडाणी की अपनी कुल संपत्ति 76.3 बिलियन डॉलर में 1.53 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि शानशान की कुल संपत्ति में भी गिरावट हुई है। उनकी कुल संपत्ति 77.5 बिलियन डॉलर में से 116 मिलियन डॉलर घट गए हैं। हालांकि ये गिरावट अडाणी की तुलना में काफी कम है। जिसके चलते वे रैंकिग में अडाणी से उपर चले गए हैं।

इस गिरावट के बाद अब बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली चीनी कंपनी के मालिक झोंग एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वहीं गौतम अडाणी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अबानी इस हालिया गिरावट के बाद भी पहला स्थान पर बने हुए हैं। रिलायंस समूह के चीफ मुकेश अंबानी की 87.1 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति में 2.14 बिलियन डॉलर गिरावट हुई है।

नवीनतम ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट एलॉन मस्क दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। उनके बाद जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाल्ट, बिल गेट्स और लैरी पेज हैं। मार्क जुकरबर्ग (6), सर्गेई ब्रिन (7), स्टीव बामर (8), लैरी एलिसन (9) और वॉरेन बफेट शीर्ष 10 में हैं। सूची में अमेरिकियों का वर्चस्व है, शीर्ष 20 में से 13 अमेरिकी हैं। शीर्ष 10 में से 9 (अर्नॉल्ट फ्रेंच है) संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं। दुनिया के अमीरों की सूची में अंबानी 12वें, अडानी 13वें और शैनशैन 14वें नंबर पर हैं।

33वें स्थान पर काबिज अजीम प्रेमजी रैंकिंग में तीसरे भारतीय हैं। शिव नादर 49वें स्थान पर हैं, जबकि राधाकिशन दमानी (64) और लक्ष्मी मित्तल (91) स्थान पर हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के संस्थापक-एमडी साइरस पूनावाला, 133 वें स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+