मुकेश अंबानी के बच्चों को आप जानते होंगे, क्या आपको गौतम अडानी के बेटों के बारे में पता है?

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जुलाई में मुंबई में शादी होने जा रही है। 1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग समारोह था।

इस समारोह में मशहूर गायिका रिहाना और बेहद लोकप्रिय गायक एकॉन ने परफॉर्मेंस दी थी। इसके अलावा बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रम्प जैसे कई विदेशी मेहमान कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस शादी ने अनंत-राधिका को घर-घर मशहूर कर दिया।

Gautam Adani son

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के 3 बच्चे हैं। अंबानी फैमिली के ये तीनों बच्चों आकाश, अनंत और ईशा काफी लोकप्रिय हैं। इनसे जुड़ी काफी सारी खबरें सोशल मीडिया पर तैरती रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी देश के सबसे बड़े कारोबारी में से एक गौतम अडानी के बच्चों के बारे में कोई गॉसिप सुना है?

शायद नहीं... आपको तो शायद उनका नाम भी न पता हो... इसमें आपकी गलती नहीं है... दरअसल गौतम अडानी और उनका परिवार लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है लेकिन लोग उनके और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में सब कुछ जानने में दिलचस्पी रखते हैं।

ऐसे लोग जो सुर्खियों से दूर रहना पसंद करते हैं उनके बारे में जानकारी जुटाना थोड़ा मुश्किल होता है फिर भी हमने उनके बारे में कुछ प्रामाणिक जानकारी एकत्र की है जो आपसे साझा करने जा रहे हैं।

करण अडानी

करण, गौतम अडानी के बड़े बेटे हैं। करण का जन्म 7 अप्रैल 1987 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने पड्यू यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है किया है। उन्होंने अमेरिका से इकोनामिक्स की डिग्री भी हासिल की है।

करण अडानी, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं। 2009 में मुंद्रा पोर्ट्स से करण अडानी ने अडानी समूह में अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2016 में वे सीईओ बनाए गए थे जिसके बाद अडानी पोर्ट्स के पोर्टफोलियो में जबरदस्त विस्तार हुआ।

अडानी पोर्ट्स के अलावा करण अंबुजा सीमेंट्स के लिए एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम करते हैं। उन्होंने अडानी ग्रुप के एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में भी काम किया है। फाइनेंसियल एक्सप्रेस के मुताबिक करण अडाणी की कुल संपत्ति लगभग 1.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

karan adani

करण अदाणी की पत्नी का नाम परिधि अदाणी है। परिधि एक वकील हैं। करण अडानी और परिधि श्रॉफ की शादी साल 2013 में हुई थी। 2016 में उनकी एक बेटी हुई। इस जोड़े की बेटी का नाम अनुराधा है। यह जोड़ा अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रहता है।

जीत अडानी

जीत, गौतम अडानी के छोटे बेटे हैं। वह उनके बड़े भाई करण अडानी की तरह ही अडानी समूह में बड़ी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। जीत, करण से 10 साल छोटे हैं। जीत का जन्म 7 नवंबर 1997 को गुजरात में हुआ था।

जीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से स्नातक किया है। इसके बाद वह 2019 में अदानी ग्रुप में शामिल हो गए। उन्होंने कैपिटल मार्केट्स, रिस्क एंड गवर्नेंस पॉलिसी और स्ट्रैटेजिक फाइनेंस का अध्ययन करते हुए ग्रुप सीएफओ के कार्यालय में अपना करियर शुरू किया।

फिलहाल जीत अदानी डिजिटल लैब्स के निदेशक और समूह वित्त के उपाध्यक्ष दोनों के रूप में कार्य कर रहे हैं। अरबों डॉलर का कारोबार चलाने के अलावा, जीनत को गिटार बजाने और स्पोर्टी व्हील्स का शौक भी है।

विमान उड़ाने के शौकीन

26 अप्रैल 2022 को जीत के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर भी साझा हुई थी। इसमें उन्हें विमान उड़ाते हुए देखा जा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें गिटार बजाने और सुपरकारों का भी काफी शौक है। वह कई बार ट्विटर पर कार रेस के बारे में बात करते रहे हैं।

12 मार्च 2023 को जीत ने अहमदाबाद में हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दीवा शाह से सगाई की। ऐसा माना जा रहा है कि वे इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे। जीत कई रक्तदान कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+