Mahakumbh 2025:गौतम अडानी ने कुंभ मेले से मिली नेतृत्व शिक्षा की ओर खींचा ध्यान,कैसे पूर्वजों से मिली प्रेरणा?
Mahakumbh 2025: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कुंभ मेले के माध्यम से प्रदान की जाने वाली लीडरशिप लेशन की ओर ध्यान खींचा है और इसे 'आध्यात्मिक बुनियादी ढांचे' का एक शानदार उदाहरण बताया है, जिसने सदियों से भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने को आकार और स्वरूप दिया है। लिंक्डइन पर एक वैचारिक पोस्ट में अडानी ने बताया है कि वह इतने बड़े समागम के आयोजन से हमारे पूर्वजों की बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता से निरंतर प्रभावित होते रहे हैं।
भारत और दुनिया भर में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास के लिए जाने जाने वाले कारोबारी अडानी कुंभ मेले की तुलना दुनिया के सबसे बड़े मैनेजमेंट केस स्टडी के रूप में रहे हैं। वे इसे एक 'पॉप-अप मेगासिटी' के रूप में सामने ला रहे हैं, जो हर 12 साल में कॉर्पोरेट मीटिंग या वित्तीय निवेश के बिना जुटली है। सदियों का यह अनुभव भारतीय "जुगाड़" (नवाचार) तकनीक से पनपा है।

Mahakumbh 2025: कुंभ मेले से कैसे मिली सीख
गौतम अडानी के अनुसार, कुंभ मेला तीन प्रमुख नेतृत्व सिद्धांत सामने रखता है, जिससे वैश्विक स्तर पर व्यवसाय से जुड़े लोग और इनकी लीडरशिप सीख सकती है:
आत्मा से जुड़ा पैमाना
कुंभ मेले में लाखों लोगों का समागम महज संख्या नहीं, इससे कहीं बढ़कर है। यह एक स्थान पर आत्माओं का संगम है। अडानी इस बात पर जोर दिया है कि इसका वास्तविक पैमाना मानवता पर इसके प्रभाव जुड़ा है। अलग-अलग समूहों को एकजुट करने की इसकी क्षमता और गहरे मनोभावों का सृजन एक विशेष प्रकार के पैमाने को सामने लाता है, जो सामान्य अनुमानों और प्रभावों से कहीं आगे निकल जाता है।
कॉर्पोरेट जगत के विचार से पहले कुंभ ने स्थापित की सर्कुलर इकोनॉमी
अडानी के मुताबिक स्टेनेबिलिटी शब्द जब कॉर्पोरेट जगत में प्रचलित हुआ, उससे कहीं पहले कुंभ में सर्कुलर इकोनॉमी स्थापित हो चुकी थी। लाखों श्रद्धालुओं को पवित्र करने के बाद गंगा अपनी प्राकृतिक अवस्था में लौट जाती है, जो संसाधनों के संरक्षण की एक प्राचीन शिक्षा है। अडानी आधुनिक विकास को लेकर इस बात की ओर ध्यान खींचते हैं कि प्रगति का मतलब यह नहीं है कि पृथ्वी से क्या लिया,बल्कि इसका अर्थ है कि उसे क्या लौटाया गया।
सेवा के माध्यम से नेतृत्व
कुंभ मेले में जिस तरह से नेतृत्व का विकेंद्रीकरण देखने को मिलता है, वह सेवा के माध्यम से अगुवाई करने का एक बहुत ही शानदार उदाहरण है। क्योंकि, इसमें नियंत्रण पर जोर नहीं रहता। उनका कहना है कि जिस तरह से स्थानीय प्रशासन, धार्मिक नेताओं और स्वयंसेवकों के बीच तालमेल देखने को मिलता है, उससे स्पष्ट है कि नेतृत्व का मतलब आदेश देना नहीं है, बल्कि ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां सामूहिक प्रयास का वातावरण तैयार हो सके।
Mahakumbh 2025: व्यापार जगत को कुंभ से मिलने वाली सबक
भारत 2030 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। ऐसे में अडानी को लगता है कि कुंभ मेला मौजूदा कारोबार जगत के लिए बहुत ही कारगर मार्गदर्शक साबित हो सकता है।
समावेशी विकास
कुंभ में एक तरह से पूरी दुनिया उमड़ पड़ती है। आध्यात्मिक जगत के लोग भी पहुंचते हैं तो देशी-विदेशी पर्यटकों की भी मौजूदगी रहती है, वहीं कारोबार जगत के लोग भी विभिन्न उद्देश्यों से इसके साक्षी बनते हैं। अडानी इसे 'ग्रोथ विद गुडनेस' के दर्शन का स्वरूप मानते हैं, जिसे अडानी ग्रुप अपनाता रहा है।
आध्यात्मिक प्रौद्योगिकी
अडानी ने कुंभ को 'आध्यात्मिक प्रौद्योगिकी' के रूप में भी पेश करने की कोशिश की है। क्योंकि, यह मानवीय चेतना को बहुत बड़े पैमाने पर प्रबंध करने का इंतजाम करता है, जिसमें मूल्यवान सबक छिपे हैं। ऐसे युग में जब दुनिया मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है, यह उसके लिए नई उम्मीदें लेकर आता है।
सांस्कृतिक विश्वास
कुंभ भारतीय संस्कृति की प्रामाणिकता का जीता-जागता प्रमाण है। यह गतिशील है,यह जीवंत भी है। इसने अपनी जड़ें बनाए रखी हैं, लेकिन बदलते जमाने के साथ आधुनिकता के साथ तालमेल बिठाए रखने का भी सुंदर उदाहरण पेश किया है।
Mahakumbh 2025: आधुनिक नेतृत्व के लिए एक आदर्श
अडानी कुंभ मेले की कामयाबी को आधुनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए ब्लूप्रिंट के रूप में देखते हैं। वह इस भव्य और विशाल आयोजन की तुलना बंदरगाहों और सोलर फार्मों जैसे आधुनिक बुनियादी ढांचे से करते हैं। वह यह बात पूरे भरोसे के साथ सामने रखते हैं कि प्राचीन भारत में न सिर्फ स्मारक बनाए गए, बल्कि ऐसी व्यवस्था तैयार की गई, जो लाखों-करोड़ों मानवों की सेवा में निरंतर जुटा रहा।
इस तरह से कुंभ भारत के अनुपम 'सॉफ्ट पावर' का प्रमाण है, जो सैन्य या आर्थिक ताकत की जगह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति के माध्यम से अपना प्रभाव छोड़ता है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रगति और जलवायु संकट की चुनौतियों के बीच भी तालमेल का रास्ता दिखाता है, क्योंकि इसमें जन सहयोग पर जोर है, जिसके एक-एक तार मानवीय भावनाओं से जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications