Adani Group Crisis: महुआ मोइत्रा का दावा- सेबी अधिकारी अडानी के रिश्तेदार, जांच से हटने की मांग

Gautam Adani पर महुआ मोइत्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सेबी के एक बड़े अधिकारी अडानी के रिश्तेदार हैं।

SEBI

हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप और भारतीय शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया। शुक्रवार का दिन भी अडानी ग्रुप के लिए काफी ज्यादा बुरा रहा, जहां बाजार खुलते ही उसके शेयर 10 प्रतिशत तक गिर गए। ऐसे में ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। वैसे तो ये घाटा गौतम अडानी को हो रहा, लेकिन संसद में सरकार की मुश्किलें भी बढ़ गेई हैं। विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे को उठा रहे। अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अडानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने ट्वीट कर लिखा कि वरिष्ठ वकील सिरिल श्रॉफ के लिए सम्मान है, लेकिन उनकी बेटी की शादी गौतम अडानी के बेटे से हुई है। श्रॉफ कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड इनसाइडर ट्रेडिंग पर सेबी की समिति में कार्य करते हैं। अगर SEBI अडानी के मामले की जांच कर रहा है, तो श्रॉफ को खुद को इससे अलग कर लेना चाहिए।

2013 में हुई थी शादी
आपको बता दें गौतम अडानी के बेटे करण भी पिता के साथ बिजनेस देखते हैं। उन्होंने अमेरिका की र्डूय् यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और बिजनेस में जुट गए। अभी वो अडानी पोर्ट के सीईओ हैं। उनकी शादी 2013 में परिधि से हुई थी, जो सिरिल श्रॉफ की बेटी हैं।

संसद में क्या हुआ?
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी दलों ने अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चर्चा की मांग की। इसके अलावा सरकार से कहा कि वो तुरंत इस मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति का गठन करे। इस वजह से कई बार सदन की कार्यवाही में बाधा आई। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अडानी स्टॉक क्रैश से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, इस वजह से वो इस मामले को उठा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+