Gauri Lankesh Murder: कर्नाटक सरकार ने राज्य के लेखकों और कार्यकर्ताओं को दी सुरक्षा

बेंगलुरु। हाल ही में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी लेखकों, कार्यकर्ताओं और रेशलिस्ट लोगों को भी सुरक्षा मुहैया करानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के ऑफिस ने इस बात की पुष्टि की है। गिरीश करनाद जैसे लेखकों को भी सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही गई है। गिरीश को भी जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। यह सुरक्षा उस दिन से दी जा रही है, जब से गौरी लंकेश की मां अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिली थीं।

Gauri Lankesh Murder: कर्नाटक सरकार ने राज्य के लेखकों और कार्यकर्ताओं को दी सुरक्षा

मुख्यमंत्री के ऑफिस के एक अधिकारी ने बताया- इन लोगों के घरों के बाहर सुरक्षा कर्मी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। जिन लोगों ने सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, उन्हें एक गनमैन की मुहैया कराया जाएगा। यह सुरक्षा मुख्यमंत्री की उस घोषणा की बाद दी गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रेशनलिस्ट, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा दी जाएगी।

अभी गिरीश करनाद, योगेश मास्टर, चंद्रशेखर पाटिल उर्फ चंपा, नटराज हुलियार चेन्नावीरा कानावी, एसएमम जामदार, के एस भगवान, बारागुर रामचंद्रप्पा, बंजागिरी जयप्रकाशन जैसे लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है। जिन लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई है वे सभी किसी न किसी संवेदनशील मुद्दे से जुड़े हुए हैं। इसीलिए सरकार ने फैसला किया है कि उन लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, जिन्हें धमकियां मिल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+