Gauri Lankesh Murder: नक्सली हो सकते हैं कातिल, जानकारी के लिए IB तक पहुंची पुलिस
बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस गौरी लंकेश की हत्या के केस को सुलझाने के लिए अब तेलंगाना इंटेलिजेंस ब्यूरो तक पहुंच चुकी है। पुलिस इस मामले में नक्सलियों की भूमिका होने को लेकर छानबीन कर रही है। इसी को लेकर यह फैसला किया गया है कि इस मामले में तेंलगाना इंटेलिजेंस ब्यूरो से जानकारी ली जाएगी। हालांकि, इंटेलिजेंस ब्यूरो के पास अभी नक्सलियों की किसी भी प्रकार की भूमिका होने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने कहा है कि नक्सलियों के काम करने के ढंग को देखते हुए यह साफ है कि वह शहरी इलाकों में आकर इस तरह से कोई हमला नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं, वह कभी कॉन्ट्रैक्ट किलर को भी हायर नहीं करते हैं। वह अपना काम खुद करते हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने बेंगलुरु पुलिस को बताया कि बेंगलुरु में कोई नक्सली मॉड्यूल भी सक्रिय नहीं है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने पुलिस को बताया कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे यह लगे कि गौरी लंकेश की हत्या में नक्सिलयों का हाथ है। आपको बता दें कि 5 सितंबर को गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या बेंगलुरु में स्थित उनके घर के बाहर ही की गई थी। यह हत्या तीन अज्ञात लोगों ने की थी, जिसके बाद वह सभी मौके से फरार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications