गौरी लंकेश हत्याकांड मामले में नया मोड़, आरोपी ने इस तरह से किया पुलिस को गुमराह

नई दिल्ली। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को पिछले वर्ष 5 सितंबर 2017 को उनके घर पर गोलियों से भून दिया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में अब हिंदूवादी संगठन के एक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसपर आरोप है कि उसने हत्या के लिए मदद मुहैया कराई थी, लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए वह अपने घर पहुंचा और घर पहुंचते ही पत्नी संग आनन-फानन में मंगलुरू स्थित आश्रम चला गया था।

gauri lankesh

पत्नी ने दिया बयान

मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की एसआईटी का मानना है कि आरोपी केटी नवीन कुमार ने यह सब पुलिस को गुमराह करने के लिए किया था। उसने जानबूझकर ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की थी ताकि पुलिस को उसपर शक नहीं हो। नवीन कुमार हिंदू युवा सेना का और सनातन संस्था का सदस्य है। पुलिस ने 28 मई को मामले में जो चार्जशीट दायर की है उसके अनुसार नवीन कुमार पहला व्यक्ति है जिसे पुलिस ने इस गौरी लंकेश हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया था। चार्जशीट में पुलिस ने नवीन कुमार की पत्नी रूपा सीएन का बयान भी दर्ज किया है। रूपा सरकारी कर्मचारी हैं और उन्होंने अपने पति के बारे में बयान दिया है कि घटना के दिन वह कहां थे और वह किस तरह से हिंदू संस्था से जुड़े हैं।

इस तरह से किया पुलिस को गुमराह

नवीन की पत्नी ने अपने बयान में कहा है कि नवीन घर से बाहर गए थे, उन्होंने बताया था कि वह धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुबली जा रहे हैं। हालांकि वह अगले ही दिन टैक्सी करके वापस आ गए थे, उनका कहना था कि ट्रेन में उनका बैग खो गया था। उन्होंने मुझे बताया था कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, लिहाजा हमे मेंगलुरू जाना चाहिए। हम रात 9.45 बजे मेंगलुरू पहुंचे थे और वहां एक कार हमे लेने के लिए आई थी और आश्रम लेकर गई थी। अगले दिन सुबह हमने टीवी पर देखा कि गौरी लंकेश की हत्या कर दी गई है।

एक व्यक्ति भी आया घर पर रुकने

रूपा के बयान में यह बात सामने आई है कि उनका पति सनातन संस्था से जुड़ा है और वह उन्हें शिमोगा सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लेकर गया था। इस दौरान संस्था से जुड़ा एक व्यक्ति भी उनके घर पर एक दिन के लिए आया था, जिसका नाम अन्ना है। नवीन कुमार को पुलिस ने 2 मार्च 2018 को गिरफ्तार कर लिया था। उसपर आरोप था कि उसने हत्या के लिए मदद मुहैया कराई थी। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि गौरी लंकेश को उनके हिंदू विरोधी विचार की वजह से मार दिया गया है।

सनातन संस्था ने किया किनारा

गौर करने वाली बात यह है कि गौरी लंकेश की हत्या के बाद सनातन संस्था ने नवीन कुमार से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया था। सनातन धर्म के प्रवक्ता चेतन राजहंस ने नवीन कुमार के संस्था से किसी भी तरह के लिंक से इनकार किया था। उनका कहना था कि सनातन धर्म धार्मिक संस्था है, हम कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में सक्रिय हैं। मैं पहली बार नवीन कुमार का नाम सुन रहा हूं।

इसे भी पढ़ें- 17 साल की लड़की की तबियत हुई खराब, निकली प्रेग्नेंट तब उसने किया रेप का खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+