पत्रकार गौरी लंकेश हत्‍याकांड- खंगाला गया 500 CCTV कैमरा फिर भी कोई खास सुराग नहीं

नई दिल्‍ली। वरिष्‍ठ पत्रकार गौरी लंकेश हत्‍याकांड का खुलासा कर पाने में पुलिस अभी तक नाकाम है। पुलिस ने 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है लेकिन अभी तक हत्‍यारों को लेकर कोई पुख्‍ता सबूत नहीं मिला है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वो हर कड़ी पर जांच कर रहे हैं और जल्‍द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस को अबतक जो सफलता मिली है वो सिर्फ इतनी है कि हत्‍या में प्रयोग की गई पिस्‍टल पहचान ली गई है। छानबीन में पता चला है कि गौरी लंकेश को 7.65 एमएम की पिस्‍टल से गोली मारी गई थी।

पत्रकार गौरी लंकेश हत्‍याकांड- खंगला गया 500 CCTV कैमरा फिर भी कोई खास सुराग नहीं

आपको बता दें कि गौरी लंकेश की हत्या मामले में एसआईटी ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए पुलिस आईजी बीके सिंह के नेतृत्व में SIT की टीम गठित की गई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी की विशेष जांच टीम बीते गुरुवार को बेंगलुरू पहुंच गई थी। इस मामले में कर्नाटक सरकार ने 21 सदस्यीय एसआईटी टीम के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों का पता लगा लिया जाएगा।

CCTV में दिखे दो हत्‍यारे

गौरी लंकेश के निवास पर स्थित दो सीसीटीवी के फुटेज ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है, जिसमें एक मोटरसाइकिल हेलमेट पहने हुए शख्स का चेहरा छिपा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गौरी लंकेश के हत्यारों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस ने उस फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2 सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध हत्यारे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि हत्यारे की पहचान के लिए वह फुटेज काफी नहीं है। पूरी शूटिंग आठ सेकंड की है। फुटेज में हत्यारा हेलमेट और डार्क जैकेट पहना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+