गौरी ने शाहरुख खान के ऑफिस को किया नया डिजाइन, कहा- लॉकडाउन में ये काम करना काफी चैलेंजिंग था

गौरी ने शाहरुख खान के ऑफिस को किया नया डिजाइन, कहा- लॉकडाउन में ये काम करना काफी चैलेंजिंग था

मुंबई: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हमेशा ही अपने किसी न किसी इंटीर‍ियर डिजाइन के काम को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं। गौरी खान बॉलीवुड स्टार्स की पसंदीदा इंटीर‍ियर डिजाइनर में से एक हैं। गौरी खान ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने अपने पति शाहरुख खान के ऑफिस रेड चिलीज को नया डिजाइन दिया है। गौरी खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने शाहरुख के दफ्तर रेड चिली को लॉकडाउन के दौरान डिजाइन किया है। गौरी खान ने ये भी बताया है कि लॉकडाउन के दौरान रेड चिलीज को डिजाइन करना काफी मुश्किल भरा काम था। गौरी ने बताया कि ये उनके लिए काफी चैलेंजिंग भी था।

gauri khan

गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो रेड चिली के नए डिजाइन वाले ऑफिस में बैठे दिख रही हैं। गौरी खान ने अपने पोस्ट में लिखा, ''लॉकडाउन के दौरान रेड चिलीज में शाहरुख के ऑफ‍िस को डिजाइन करना एक अच्छा अनुभव था। मैं इस काम के लिए डिजाइन‍िंग कंपनी @vox.india.interio के अलावा किसी और पर भरोसा नहीं कर सकती थी। काले, सफेद और भूरे रंग के पैलेट के साथ, केराडेको ने मुझे टैक्टाइल टच सेंसेशन के साथ बहुत सारे ऑप्शन दिए। जिसमें मैस्कुलीन और मिनिमल‍िस्ट थीम शामिल था।''

गौरी खान ने कहा, ''ये ऑफिस शाहरुख खान की पहली प्राथमिकता थी, इसलिए मैं इसको लेकर कोई भी रिस्क नहीं ले सकती है। इसलिए इसमें एक-एक काम काफी सोच-समझकर और वक्त लेकर किया गया है। बड़े आउटडोर स्पेस के साथ ऑफ‍िस को डिजाइन करना मेरे लिए चुनौती भरा था।''

ऑफिस की ड‍िटेल‍िंग के बारे में बात करते हुए गौरी ने कहा कि ऑफिस की छत इन्फ्राट्रॉप सीलिंग सिस्टम से बनी हुई है, जो असाधारण गुणवत्ता देने का भी वादा करती है। गौरी ने बताया कि इस ऑफिस को ऐसा डिजाइन किया गया है, जो आपको होम फीलिंग देगा। ऑफिस में क्र‍िएट‍िविटी और कंफर्ट दोनों का ध्यान रखा गया है।

गौरी ने बताया ऑफिस में ऑनलाइन बैठक के लिए भी काफी अच्छा स्पेस तैयार किया गया है। ऑफिस में बैठकर आपको क्र‍िएटिव फील होगा। गौरी खान इससे पहले रणबीर कपूर, आल‍िया भट्ट, करण जौहर सहित कई सेलेब्रिटी के घर को डिजाइन कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+