उलझी गौरव तिवारी की मौत की गुत्थी, चैट करने वाली महिला पर टिकी पुलिस की नजर
नयी दिल्ली। पैरानॉर्मल इनवेस्टिगेटर गौरव तिवारी की मौत की गुत्थी अब उलझती जा रही है। गौरव ने खुदकुशी की ये बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो चुकी है, लेकिन मौत की वजह से पर्दा उठना अभी बाकी है।

दिल्ली के द्वारका स्थित अपने फ्लैट में गौरव की लाश बाथरूम में मिली थी। घटना के वक्त उन की पत्नी और पिता भी घर में ही मौजूद थे। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस अब तक गौरव की मौत को लेकर ठोस वजह तलाश नहीं कर पाई है। पहले लगा कि गौरव ने खुदकुशी की होगी, पर जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को मर्डर का भी शक हो रहा है। पुलिस की माने तो घरवालों के बयानों और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के नतीजों में अंतर से शक और गहरा रहा है। भूत नहीं बल्कि पत्नी की वजह से गौरव तिवारी ने की खुदकुशी !
पुलिस की माने तो गौरव अक्सर किसी महिला से देर रात तक चैट किया करते थे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि 6-7 जुलाई को देर रात करीब 3 बजे तक फेसबुक पर गौरव ने उस महिला से चैट की थी। जानकारी के मुताबिक ये महिला पैरानॉर्मल सोसाइटी की वाइस प्रेसिडेंट बताई जा रही है। भूतों का सच बताने वाले गौरव तिवारी की मौत के राज से उठा पर्दा, सामने आया सच
पुलिस की जानकारी के मुताबिक इस महिला को लेकर गौरव और उनकी पत्नी का अक्सर झगड़ा हुआ करता था। मौत से पहले भी सुबह 3 बजे गौरव भी उसी महिला से चैट कर रहे थे। वहीं मौत के तीन दिन बाद तक गौरव का फेसबुक ऑन था। अब पुलिस उसी महिला से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications