Gauhar Khan: शादी के बाद से गौहर खान ने नहीं ली एक भी छुट्टी, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। Gauhar Khan News: बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस और बिग बॉस (Bigg Boss) की पूर्व कंटेस्टेंट गौहर खान की शादी को 18 दिन पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कोरियोग्राफर जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ 25 दिंसबर, 2020 को शादी की थी। शादी के बाद से गौहर खान (Gauhar Khan) तुरंत अपने काम में व्यस्त हो गईं, उन्होंने अभी तक अपना हनीमून भी प्लान नहीं किया है। हाल ही में गौहर खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद से वह इतनी व्यस्त हैं कि आज तक उन्हें एक दिन का भी आराम नहीं मिला है। गौहर ने कहा कि अप्रैल महीने के अंत तक वह बिल्कुल भी फ्री नहीं हैं।

शादी के बाद से अब तक नहीं ली एक भी छुट्टी

शादी के बाद से अब तक नहीं ली एक भी छुट्टी

बता दें कि एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इसके अलावा गौहर कई और प्रोजेक्ट में भी व्यस्त हैं। शादी के 3 सप्ताह में अब तक उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली है। एक इंटरव्यू में गौहर खान ने कहा, शादी को 15 दिनों से ज्यादा समय हो गया है लेकिन अभी तक एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है।

अप्रैल तक बिल्कुल फ्री नहीं- गौहर

अप्रैल तक बिल्कुल फ्री नहीं- गौहर

गौहर खान ने कहा, 'मेरी वलीमा (विवाह भोज) के ठीक बाद, मैं हर दिन शूटिंग कर रही हूं क्योंकि मैं एक फिल्म और दो अन्य शो कर रही हूं। इसलिए, मैंने शादी के बाद से एक दिन की छुट्टी नहीं ली है। जाहिर है कि हम दोनों साथ में बहुत काम करेंगे लेकिन मैं अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग की वजह से अप्रैल तक फ्री नहीं हूं। इसलिए मुझे यह भी नहीं पता कि मैं कब छुट्टियां मनाने जा रही हूं।'

एक्टिंग और म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिले

एक्टिंग और म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिले

गौरतलब है कि गौहर खान और उनके पति जैद दरबार सोशल मीडिया व टीवी पर कई बार साथ काम करते नजर आए हैं। इस बारे में कि क्या वो आगे भी साथ नजर आएंगे? तो गौहर ने कहा, हमें साथ में एक्टिंग और म्यूजिक वीडियो के कई सारे ऑफर मिल रहे हैं। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर गौहर खान की वेब सीरीज 'तांडव' 15 जनवरी, 2021 रिलीज होने वाली है।

सैफ अली खान मचाएंगे 'तांडव'

सैफ अली खान मचाएंगे 'तांडव'

इस वेब सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia), कुमुद मिश्रा (Kumud Mishra), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia), मोहम्मद जीशान अयूब (Mohammed Zeeshan Ayub), कृतिका कामरा (Kritika Kamra), सारा जेन डायस (Sarah Jane Dias), डिनो मोरिया (Dino Morea), अनूप सोनी (Anoop Soni), संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) और शोनाली नागरानी (Shonali Nagrani) मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि गौहर खान ने साल 2019 में आई वेब सीरीज 'द ऑफिस' से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें: Gauhar Khan: पति जैद को गोद में उठाकर गौहर खान ने दिया गजब का पोज, देखें वायरल तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+