गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में हुई शुरू, चिक्सा सेरेमनी में जमकर नाचे कपल, देखें तस्वीरें-वीडियो
गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में हुई शुरू, चिक्सा सेरेमनी में जमकर नाचे कपल, देखें तस्वीरें-वीडियो
Gauahar Khan And Zaid Darbar wedding Chiksa ceremony: बिग बॉस विनर और एक्ट्रेस गौहर खान अपने से कोरियोग्राफर ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ 25 दिसंबर 2020 को शादी करने वाली हैं। दोनों के घर में शादी की रौनक शुरू हो गई है। दोनों के निकाल से पहले होने वाली रस्में भी शरू हो गई हैं। गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी शादी को ''#GaZa'' नाम दिया है। निकाह से पहले जैद और गौहर की सोमवार को चिक्सा का रस्म पूरा हुआ। (Chiksa ceremony) जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

गौहर और जैद ने शेयर की 'चिक्सा' सेरेमनी की तस्वीरें
गौहर खान और जैद दरबार दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पर चिक्सा सेरेमनी की तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीर के साथ दोनों कपल ने एक जैसा ही कैप्शन लिखा है। दोनों ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा है, ''जब मेरा आधा हिस्सा तुम्हारे आधे हिस्से से मिला और एक हुआ। तब बैचर हाफ बना। हमारे सबसे सुंदर पल। गाजा सेलिब्रेशन का पहला दिन, चिक्सा''

पीले रंग के ड्रेस में दिखें गौहर और जैद
गौहर खान और जैद दरबार दोनों अपने चिस्का सेरेमनी में पीले रंग के आउटफिट में दिखें। गौहर खान ने पीले रंग की सिम्पल चोली पहनी थी। लेकिन उसके साथ प्रिटेंड लंहगा पहना था। गौहर ने बड़ा मांग टीका पहना था इसके अलावा छोटे ईयरिंग पहने थे। उन्होंने अपने लुक को सिम्पल रखा था।
वहीं जैद दरबार ने प्लेन पीले रंग का कुर्ता और व्हाइट चुड़ी दार पहना था। साथ में उन्होंने येलो रंग के सनग्लास लगाया था। जो उनके लुक को कम्पीलट कर रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई जैद और गौहर की तस्वीरें
गौहर खान और जैद दरबार ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर की वो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। दोनों की तस्वीरों पर फैन्स बहुत रिएक्ट कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर दोनों को खूब बधाईयां दे रहे हैं। हिना खान ने कमेंट ने किया है, 'बिस्मिल्लाह'। वहीं जय भानुशाली ने लिखा, बधाई हो। वहीं मुक्ति मोहन ने भी दोनों को बधाई दी है।

'चिक्सा' सेरेमनी में जमकर नाचे गौहर और जैद
'चिक्सा' सेरेमनी में गौहर खान और जैद दरबार ने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया है। दोनों के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम गौहर खान और जैद दरबार के 'चिक्सा' सेरेमनी की कुछ वीडियो शेयर की है। जहां कपल परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ ढोल पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

गौहर खान से 11 साल छोटे हैं जैद दरबार
गौहर खान जैद दरबार के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में भी रही थीं। जिसके पीछे की वजह थी कि गौहर और जैद की उम्र में 11 साल का फासला है। जैद दरबार गौहर खान से 11 साल छोटे हैं। दोनों हाल ही में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद हॉलीडे पर दुबई भी गए थे। जहां से उन्होंने वीडियो और तस्वीरें शेयर की थी।
कोरोना की वजह से शादी की फंक्शन को सिम्पल रखा गया है। गौहर और जैद के परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही निकाह में शामिल होंगे। दोनों मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में शादी करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications