GATE 2020 Results Declared: IIT दिल्ली ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे देखें अपना परिणाम

नई दिल्ली। गेट (GATE) 2020 की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को लिए आज बहुत बड़ा दिन है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने शुक्रवार को गेट 2020 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट www.appsgate.iitd.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि गेट 2020 की परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को फाइनल आंसर की पर आपत्ति उठाने के लिए 21 फरवरी तक का समय दिया गया था।

8,58,890 उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण

8,58,890 उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण

ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी की परीक्षा के परीणाम 16 मार्च से पहले जारी कर दिए जाएंगे और अब रिजल्ट जारीकर दिया गया है। आईआईटी दिल्ली की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक गेट 2020 के 25 पेपरों में कुल 8,58,890 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था लेकिन सिर्फ 6,85,088 छात्रों ने ही एग्जाम में भाग लिया था। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत 79.76% था।

कुल 18.8 फीसदी उम्मीदवार उत्तीर्ण

कुल 18.8 फीसदी उम्मीदवार उत्तीर्ण

गेट 2020 का रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों में से कुल 18.8 फीसदी उम्मीदवार ही उत्तीर्ण हो पाए हैं। बता दें कि गेट का परिणाम तीन साल तक ही मान्य होगा। जिन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल की है वह आईआईटी, आईआईएससी में एमटेक कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा वह सरकारी और गैर-सरकारी सेक्टर्स में नौकरी के लिए भी आवेदन के पात्र होंगे। कुछ विदेशी विश्वविद्यालयों द्वारा भी गेट स्कोर स्वीकार किया जाता है।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

स्टेप 1. गेट 2020 की परीक्षा परिणान देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.appsgate.iitd.ac.in पर लॉग इन करना होगा।
स्टेप 2. वेबसाइट के लिए अपना लॉगिन विवरण बनाएं।
स्टेप 3. अपना नामांकन आईडी या ईमेल पता और अपना पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4. मांगी गई जानकारी को भरें।
स्टेप 5. आपके GATE 2020 रिजल्ट के साथ एक अलग पेज खुलेगा।
स्टेप 6. इसके बाद आप वहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रुड़की आईआईटी हॉस्टल में राजस्थान पीएचडी छात्र की पत्नी ने लगाया फांसी का फंदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+