अलीगढ़ में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो की मौत, तीन घायल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां देहली गेट इलाके में एडीए कालोनी शाहजमाल में गुरुवार को गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर तकरीबन एक बजे की है जहां एक कारखाने में गैस सिलेंडर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

blast

जानकारी के अनुसार यह विस्फोट घरेलू सिलेंडर के फटने से हुआ है। कारखाने में काम कर रहे अधिकांश मजदूरों की उम्र 16 वर्ष से कम थी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार इस कारखाने में उंगली के लोहे के छल्ले बनाने का काम होता था। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले दस दिन में अलीगढ़ में यह दूसरा हादसा सामने आया है। इससे पहले 30 दिसंबर को सिविल लाइंस क्षेत्र के हमदर्द नगर में भी रीफिलिंग के दौरान दो सिलेंडर फट गए थे। हालांकि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई थी, लेकिन पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई थी।

ब्लास्ट इतना भयावह था कि पूरी इमारत ध्वस्त हो गई थी। जीवनगढ़ के निवासी चांद ने हमदर्द नगर ए में एक मकान को किराए पर ले रखा था और वह यहां पर गैस चूल्हा रिपेयर करने का काम करते थे। इसी की आड़ में वह गैस रीफिलिंग करने का भी काम करते थे। गैस रीफिलिंग करते समय ही गैस सिलेंडर में आग लग गई और यह ब्लास्ट हो गया। चांद ने आग को काफी देर तक बुझाने की कोशिश की लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा सके, जिसकी वजह से भीषण ब्लास्ट हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+