मुगलसराय में रेल हादसा, गरीब रथ का इंजन पटरी से उतरा
नई दिल्ली। आनंद विहार से भागलपुर जा रही गरीब रथ (22406) दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रेन का इंजन बेपटरी हो गया है। हादसे में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के , दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन(मुगलसराय) से निकलने के तुरंत बाद यार्ड में ट्रेन का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। हादसे के बाद रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) पर भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। हालांकि, स्पीड ज्यादा न होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कर्मचारी मरम्मत में जुट गए हैं। ट्रेन शाम पांच बजे प्लेटफार्म नंबर 03 से रवाना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications