क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आखिरकार भारत को मिली बड़ी सफलता, गैगस्टर रवि पुजारी फ्रांस से बेंगलुरू लाया गया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। गैंगस्टर रवि पुजारी को भारत लाने में बड़ी सफलता मिली है। बीती रात रवि पुजारी को आखिरकार प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया। सूत्रों के अनुसार रवि पुजारी को फ्रांस के जरिए दक्षिण अफ्रीका और फिर भारत लाया गया। एयर फ्रांस का विमान देर रात भारत के बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष सेनेगल में रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह लापता हो गया था।

ravi pujari

जानकारी के अनुसार रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका के एक गांव में सेनेगल के एक अधिकारी, रॉ के एक अधिकारी और मेंगलुरू पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन ने शनिवार को पकड़ा था। इसके बाद से ही रवि पुजारी को भारत लाने की कोशिशें चल रही थी। बतात दें कि रवि पुजारी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। रवि पुजारी तमाम बॉलीवुड की हस्तियों और कारोबारियों से धन उगाही करता था और उसके खिलाफ तकरीबन 200 केस दर्ज हैं।

रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक के मेंगलुरू में हुआ था और उसकी उम्र 52 वर्ष है। उसे हिंदू, अंग्रेजी, कन्नड भाषा बोलनी आती है। स्कूल में कई बार फेल होने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। रवि पुजारी की 2 बेटियां और एक बेटा है। 28 साल की उम्र में उसकी ऑस्ट्रेलिया में शादी हो गई थी। जानकारी के अनुसार रवि के पास ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट है और वह अक्सर चीन, हॉन्गकॉन्ग और अफ्रीका के देशों की यात्रा करता है।

बता दें कि पिछले दिनों सेनेगल की सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ पुजारी की अर्जी कारिज कर दी थी। इसके बाद पुजारी के पास कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा था। रवि पुजारी लगभग 15 साल से भारत से फरार था। पुलिस फिरौती, हत्‍या, ब्‍लैकमेल और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। उस पर कई बॉलीवुड सितारों से फिरौती मांगने के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ करीब 200 मामलों को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। पिछले महीने कर्नाटक पुलिस ने रवि पुजारी के एक करीबी आकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें- बूट पॉलिश करने वाले सनी हिंदुस्तानी ने जीता Indian Idol 11 का खिताब, मिले 25 लाख रुपये और...इसे भी पढ़ें- बूट पॉलिश करने वाले सनी हिंदुस्तानी ने जीता Indian Idol 11 का खिताब, मिले 25 लाख रुपये और...

Comments
English summary
Gangster Ravi Pujari brought to India from Senegal.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X