सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने मीडिया के सामने कहा- 'जोधपुर में मारेंगे'

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। राजस्थान के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता को खुली धमकी देते हुए कहा कि वो उसे जोधपुर में ही मारेंगे तो पुलिस को पता चलेगा। काले हिरण के शिकार मामले के कारण बिश्नोई समाज में अभिनेता के खिलाफ काफी गुस्सा है।

Recommended Video

    Salman Khan receives Death Threat from Gangster Lawrence Bishnoi; Here's Why | वनइंडिया हिंदी
    Salman Khan

    जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। राजस्थान के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता को खुली धमकी देते हुए कहा कि वो उसे जोधपुर में ही मारेंगे तो पुलिस को पता चलेगा। काले हिरण के शिकार मामले के कारण बिश्नोई समाज में अभिनेता के खिलाफ काफी गुस्सा है। बिश्नोई समाज से ताल्लुक रखने वाले लॉरेंस विश्नोई ने जोधपुर में कोर्ट के बाहर सलमान खान को धमकी दी।

    मीडिया के सामने दी सलमान को धमकी

    मीडिया के सामने दी सलमान को धमकी

    लॉरेंस बिश्नोई पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में हत्या, जबरन वसूली, रंगदारी, फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत 20 से अधिक मामले हैं। फरीदकोट पुलिस ने 5 मार्च, 2015 को विदेशी हथियारों के साथ लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। जोधपुर कोर्ट में जब उसे पेशी के लिए लाया गया तो मीडिया से बातचीत में उसने खुल्लम-खुल्ला बॉलीवुड अभिनेता को धमकी दे डाली।

    सलमान से इसलिए खफा है बिश्नोई समाज

    सलमान से इसलिए खफा है बिश्नोई समाज

    सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे समेत सलमान खान पर साल 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान काला हिरण का शिकार करने का आरोप है। बता दें कि काले हिरण का शिकार करना कानून अपराध है। वहीं बिश्नोई समाज जानवरों से काफी प्यार करने के लिए जाना जाता है। बिश्नोई समाज 500 सालों से जानवर और खासकर हिरणों के संरक्षण के लिए काम कर रहा है।

    करोड़ों की संपत्ति का मालिक है लॉरेंस बिश्नोई

    करोड़ों की संपत्ति का मालिक है लॉरेंस बिश्नोई

    अपने ऊपर दर्ज सभी मामलों को लॉरेंस झूठा बताता है। लॉरेंस बिश्नोई छात्र नेता से गैंगस्टर बना और फिर चर्चा में आया। वो पंजाब का रहने वाला है और पिता पंजाब पुलिस में कांस्टेबल हैं। डीएवी स्कूल से पढ़ाई करने वाले लॉरेंस के पास करोड़ों की संपत्ति है।ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+