गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मेक्सिको में हिरासत में लिया गया, जल्द लाया जा सकता है भारत

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफबीआई की मदद से गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मेक्सिको में हिरासत में लिया है। उसपर कई केस दर्ज हैं।

deepak

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को हिरासत में लिया है। दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफबीआई की मदद से मेक्सिको में हिरासत में लिया है। दीपक पर दिल्ली के सिविल लाइंस में एक बिल्डर की हत्या का आरोप है। इसके अलावा उसपर कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना हैकि जल्द ही दीपक बॉक्सर को भारत लाया जा सकता है।

रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली पुलिस ने पहली बार देश से बाहर किसी गैंगस्टर को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार दीपक बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। लॉरेंस ने ही दीपक को भारस से फरार होने में मदद की थी। बताया जा रहा है कि दीपक को एक-दो दिन में भारत लाया जा सकता है। दीपक पर दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में अमित गुप्ता नाम के बिल्डर की हत्या का मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस की टीम दीपक की लंबे समय से तलाश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार दीपक जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से गोगी गिरोह की कमान संभाल रहा है। दीपक ने मुरादाबाद से रि अंटिल नाम से एक फर्जी पासपोर्ट बनवाया और वह कोलकाता से 29 जनवरी 2023 को फ्लाइट पकड़कर मैक्सिको भाग गया था। दीपक 2016 में चर्चा में आया था, जब उसने दिल्ली पुलिस की कस्टडी से गोगी को छुड़ाया था। 2018 में दीपक फरार हो गया था और इसके बाद से वह कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा।

एचजीएस धालीवाल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने निर्देस पर स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच ने विदेश भागे लोगों की तलाश शुरू कर दी है. दीपक बॉक्सर, पिछले 5 वर्षों के 10 सनसनीखेज मामलों में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+