डेढ़ साल से फरार गैंगस्टर आनंदपाल मारा गया, 5 राज्यों की पुलिस को थी तलाश
आनंदपाल करीब दो दर्जनों मामलों में डीडवाना, जयपुर, सीकर, सुजानगढ, चूरू, सांगानेर सहित अन्य स्थानों पर वांछित था।
जयपुर। आखिरकार डेढ़ साल से फरार पांच लाख का गैंगस्टर आनंदपाल मारा गया, राजस्थान के चूरू जिले में पांच लाख का इनामी कुख्यात अपराधी आनंदपाल को शनिवार रात करीब 11:25 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट ने मीडिया को बताया कि आनंदपाल चूरू जिले के एक मकान में शरण ले रखी थी, मुखबिर की खबर पर हमने एक्शन लिया और आखिरकार कुख्यात का अंत हुआ। आनंद पाल ने एके 47 से करीब सौ फायर किए थे, इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई और आनंद पाल मारा गया।
दोनों अपराधियों के सिर पर एक- एक लाख रुपये का इनाम
गौरतलब है सितंबर 2015 में नागौर की एक अदालत में पेशी के बाद आंनदपाल अजमेर जेल में लाते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस मुठभेड़ से पहले राजस्थान पुलिस ने आनंदपाल के भाई रूपेन्द्र पाल सिंह और उसके साथी देवेन्द्र उर्फ गट्टू को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए दोनों अपराधियों के सिर पर एक- एक लाख रुपये का इनाम था।
आनंदपाल के सिर पर 5 लाख का पुरस्कार
आनंदपाल करीब दो दर्जनों मामलों में डीडवाना, जयपुर, सीकर, सुजानगढ, चूरू, सांगानेर सहित अन्य स्थानों पर वांछित था, वह नागौर के डीडवाना में जीवन राम गोदारा की हत्या, सीकर जिलें में गोपाल फोगावट हत्या मामले में वांछित था। उसकी तलाश पांच राज्यों की पुलिस कर रही थी, उसके सिर पर 5 लाख का पुरस्कार था।












Click it and Unblock the Notifications