रेल में सोनेवाले यात्री सावधान, पढ़िए जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस में हुई घटना
चोरों ने जोधपुर बेंगलुरु एक्सप्रेस में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। तीन घंटे तक चली इस चोरी में चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
सांगली। जोधपुर-बेंगलूरु एक्सप्रेस में चोरों के गैंग ने तहलका मचाया। ट्रेन की पांच बोगियों से 10 से12 लाख का माल चुराकर चोर रफूचक्कर हो गए। लोनावला से पुणे के दौरान यह चोरी की घटना घटी। इस मामले में मिरज रेलवे पुलिस में यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई है।

तीन घंटे तक चोर करते रहे चोरी
जोधपुर से बेंगलूरु की ओर जानेवाली जोधपुर-बेंगलूरु एक्सप्रेस में चोरों ने यात्रियों के सोए होने का फायदा उठाते हुए इस चोरी को अंजाम दिया। इसमें यात्रियों का 11 से 12 लाख का माल चोरों ने गायब कर दिया। लगभग तीन घंटों तक चोरों द्वारा चोरी को अंजाम देने का सिलसिला चलता रहा।

पांच बोगियों से लाखों का माल साफ
पुणे स्टेशन जाने के बाद यात्रियों को सामान चोरी होने की बात ध्यान में आयी। एक साथ पांच बोगी में चोरी होने से रेलवे में हंगामा मच गया। यात्रियों ने मिरज जंक्शन पर तुंरत रेल रुकवायी और सभी ने अपने-अपने सामान की चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी।

यात्रियों ने किया स्टेशन पर हंगामा
यात्रियों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर जल्द से जल्द कारवाई करने और चोरों की जल्द पकड़ने की मांग की। यात्रियों की शिकायत पर पुलिस द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने में मिरज में पुलिस और यात्रियों के बीच गरमागरमी का माहौल देखा गया। आखिरकार यात्रियों की जिद और गुस्से के आगे पुलिस को झुकना पड़ा। यात्रियों की शिकायत पर दखल देते हुए पुलिस ने 4 अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए यात्रियों को जल्द से जल्द उनको पकड़ने का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications