ऑन डिमांड कार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, ऑर्डर लेकर अपराध को देते थे अंजाम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में ऑन डिमांड कार चोरी करने वाले एक गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बताया जाता है कि इस गैंग को लग्जरी कारों को चुराने के ऑर्डर मिलते थे और उसके बाद इस गैंग के सदस्य कार चुरा लेते थे। कार चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर और उसे मोडिफाई कर बेच देते थे।

ये भी पढ़ें: शिकागो में RSS ने उठाया शर्मिला टैगोर-नवाब पटौदी की शादी का मुद्दा, बताया 'लव जिहाद'

gang of thieves who stole vehicles on demand, busted

पुलिस ने बताया कि अगर कार चुराना संभव नहीं होता था तब ये लोग कार मालिक को किसी तरह अपनी बातों में उलझा लेते थे। चोर कार मालिक को उसी मॉडल की नई कार देने का ऑफर देते थे और बदले में पुरानी कार बेचने को कहते थे। इस प्रकार वो कार लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस को इस गैंग की काफी समय से तलाश थी और एक टीम उनको पकड़ने की कोशिश में जुटी थी।

पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि गैंग के साथ उनका मुखिया सुल्तानपुरी बस अड्डे पर आने वाला है। फिर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और इनको पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 35 वाहन बरामद किए जो इन्होंने अलग-अलग इलाकों से चुराए थे। पकड़े गए नौशाद, आलम, शालू और इनके कुछ साथियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी, कांग्रेस के भारत बंद को मिला 18 दलों का समर्थन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+