गणेशोत्सव पर 300 करोड़ के सुरक्षा कवर में रहेंगे भगवान गणेश

मुंबई। गणेश चतुर्थी पर भगवान गजानन को अपने घर बुलाने के लिए जहां भक्तों की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं मुंबई में गणेश उत्सव के आयोजनकर्ताओं ने एक अलग ही रिकॉर्ड बना दिया है।

lord ganesh

सोने-चांदी के बढ़ते भंडार के कारण शहर के सबसे धनी जीएसबी सेवा मंडल ने इस साल वार्षिक गणेश उत्सव के लिए 300 करोड़ रुपए का बीमा कराया है।

यह रकम पिछले साल के बीमे की तुलना में 2 करोड़ ज्यादा है। आयोजकों के मुताबिक इस साल चांदी के रूप में चढ़ावा ज्यादा आया है इसलिए बीमे की राशि बढ़ाई गई है।

68 किलो सोने और 315 किलो चांदी से सजे गणपति

जीएसबी सेवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष आरजी भट्ट ने बताया कि भक्तों के लिए इस बार भगवान गणेश की मूर्ति को 68 किलो सोने और 315 किलो चांदी से सजाया गया है।

चांदी के भंडार में पिछले साल की तुलना में इस बार 17 किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि हमने श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद सुंदर मंडप बनाया है।

300 करोड़ बीमे की रकम में 25 करोड़ का बीमा गहनों की चोरी या लूट से सुरक्षा के लिए कराया गया है। भूकंप व आग से सुरक्षा के लिए 10 करोड़, 40 करोड़ का बीमा पब्लिक लायबेलिटी कवर के लिए और बाकी के 225 करोड़ का बीमा श्रद्धालुओं, अधिकारियों व स्वयंसेवकों की सुरक्षा के लिए कराया गया है।

लालबाग के राजा का 51 करोड़ का बीमा

इनके अलावा वडाला के राम मंदिर में एक अन्य गणेश सेवा मंडल ने 105 करोड़ की बीमा पॉलिसी ली है। अंधेरी के राजा के लिए 3.8 करोड़ की बीमा पॉलिसी खरीदी गई है।

वहीं लालबाग के राजा के आयोजकों ने 13.2 लाख का प्रीमियम देकर 51 करोड़ का बीमा पंडाल और विसर्जन प्रक्रिया दोनों की सुरक्षा के लिए कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+