Ganesh Chaturthi 2025: 'गणपति बाप्पा मोरया', PM मोदी ने खास अंदाज में दी देशवासियों को शुभकामनाएं
Ganesh Chaturthi 2025: हर साल भाद्रपद माह की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है, आज ये पर्व पूरे हर्ष और उत्साह के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। चारों ओर पंडाल सजे हैं, बाजारों में जबरदस्त रौनक है, इस पावन मौके पर पीएम मोदी ने खास अंदाज में देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ' आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!'

तो वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा ' देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं! यह महापर्व बुद्धि और विवेक के देवता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से मैं प्रार्थना करती हूं कि वे व्यक्ति-निर्माण तथा राष्ट्र-निर्माण के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर करते रहें तथा उनके आशीर्वाद से सभी देशवासी, पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए, सशक्त भारत के निर्माण में निष्ठा के साथ कार्यरत रहें। गणपति बाप्पा मोरया!'
'सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करता हूं' (Ganesh Chaturthi 2025)
गृहमंत्री अमित शाह ने बप्पा के जन्मदिन पर देशवासियों के मुबारकबाद दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। गणपति बाप्पा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।गणपति बाप्पा मोरया!'
गणपती बाप्पा मोरया! (Ganesh Chaturthi 2025)
सीएम देवेंद्र फणनवीस ने भी सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'गणरायाच्या स्वागतासाठी सज्ज! गणपती बाप्पा मोरया!🌸
भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं
आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख, समृद्धि तथा सफलता की प्राप्ति होती है। इसे विनायक चतुर्थी या कलंक चतुर्थी भी कहा जाता है,सही विधि और नियमों के साथ गणपति बप्पा की पूजा करने से हर कार्य में सफलता, परिवार में सुख-शांति और जीवन में समृद्धि प्राप्त होती है।












Click it and Unblock the Notifications