Ganesh Chaturthi 2025 Kab Hai: कब है गणेश चतुर्थी? क्या है पूजा-विधि, स्थापना मुहूर्त और नियम
Ganesh Chaturthi 2025 Kab Hai: भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्मोत्सव है और इसी कारण इस दिन का बड़ा मान है और लोग इसे बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं।
लोग अपने घर में बड़े ही शान से या पंडालों में गणेश जी की मूर्ति को लेकर आते हैं और उनकी स्थापना करके पूरे विधिविधान के साथ पूजा करते हैं, इस बार गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है, इसे विनायक चतुर्थी और गणेश उत्सव भी कहा जाता है।

वैसे यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है जिसकी शुरुआत चतुर्थी से होती है और समापन अनंत चतुर्दशी पर होता है लेकिन लोग अपनी सुविधा के अनुसार गणपति को अपने घर में एक दिन, तीन दिन, पांच दिन, सात दिन या पूरे दस दिनों तक रखते हैं।
बप्पा हर तरह की खुशियां प्रदान करते हैं (Ganesh Chaturthi 2025 Kab Hai)
इस दौरान भगवान गणेश की पूजा बहुत ही विधि-विधान और नियमों से की जाती है। माना जाता है कि जो भी प्रभु श्रीगणेश की पूजा पूरे मन और लगन से करता है उसके सारे कष्टों का अंत होता है और उसे बप्पा हर तरह की खुशियां प्रदान करते हैं।
गणेश स्थापना का मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2025 Muhurat)
- तिथि - 27 अगस्त 2025
- मुहूर्त- 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक

गणेश चतुर्थी पूजा एवं स्थापना विधि ((Ganesh Chaturthi 2025 Puja Vidhi)
- प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और स्थापना तक उपवास करें।
- शुभ मुहूर्त में मिट्टी या धातु की गणेश प्रतिमा को लाल वस्त्र बिछाकर, कलश, नारियल और दूर्वा घास के साथ स्थापित करें।
- भगवान गणेश का ध्यान करके उन्हें आवाहन किया जाता है।
- इसके बाद मोदक, लड्डू, दूर्वा, लाल फूल, पान, सुपारी और धूप-दीप अर्पित करें।
- गणेश चतुर्थी की कथा सुनने के बाद आरती की जाती है।
नियम - इस व्रत में चंद्र दर्शन से बचने की परंपरा है, क्योंकि मान्यता है कि चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करने से मिथ्या दोष लगता है।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications