कोरियाग्राफर गणेश आचार्य ने कहा तनुश्री के साथ नाना ने ऐसा कुछ नहीं किया

मुंबई। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने तनुश्री दत्ता के अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को गलत कहा है। जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने तनुश्री के नाना पाटेकर पर लगाए आरोपों पर कहा है कि कुछ दिक्कतें थीं लेकिन जैसा तनुश्री दत्ता कह रही हैं वो ठीक नहीं हैं। आचार्य ने कहा, मैं इतना कह सकता हूं कि वैसा कुछ नहीं हुआ था जो बताया जा रहा हैं। वह गलत तरीके से कहा जा रहा है।

आचार्य थे उस गाने के कोरियोग्राफर

आचार्य थे उस गाने के कोरियोग्राफर

गणेश आचार्य ने तनुश्री के आरोपों पर कहा, 'ये काफी पुरानी बात है. इसलिए सब कुछ ठीक-ठीक याद नहीं है। जहां तक मुझे याद है, हम एक डुएट गाने की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान कुछ गलतफहमी हुई थी लेकिन मैं जो बातें की जा रही हैं वो गलत हैं वैसा कुछ नहीं हुआ था। नाना बहुत अच्छे आदमी हैं और वह ऐसा कभी नहीं कर सकते हैं। बता दें कि जिस गाने की शूटिंग के दौरान तनुश्री अपने साथ बदतीमीजी किए जाने की बात कर रही हैं उस गाने के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य थे।

गणेश ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा

गणेश ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा

वहीं तनुश्री दत्ता ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को भी अपने शोषण में शामिल बताया है। तनुश्री का कहना है कि वो एक झूठा इंसान है और मुंह देखकर बात करता है। उसको मेरी वजह से काम मिला लेकिन उसने मेरी ही पीठ में छुरा घोंपा। उसने नाना पाटेकर का साथ दिया, इसलिए वो भी मेरे शोषण में बराबर का भागीदार है।

नाना पाटेकर पर हैं बदतमीजी के आरोप

नाना पाटेकर पर हैं बदतमीजी के आरोप

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि नाना पाटेकर ने 10 साल पहले एक फिल्म के सेट पर उनका उत्पीड़न किया था। एक इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने बताया कि फिल्म 'Horn Ok Pleassss' शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनसे बद्तमीजी की थी। नाना पाटेकर उनका हाथ पकड़कर खींचने लगते थे, उन्हें डांस सिखाने लगते थे। तनुश्री ने बताया कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की भी डिमांड की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+