G20 FMCBG: वित्त मंत्री सीतारमण की जापान-द. कोरिया के नेताओं के साथ बैठक, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

G20 FMCBG Annual Meet, Finance Minister Nirmala Sitharaman, South Korea Choo Kyung-ho, Nirmala sitharaman, japanese minister of finance, shunichi suzuki, washington, dc, World News in Hindi, World News in Hindi, World Hi

G20 FMCBG Annual Meet: वाशिंगटन डीसी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने G20 FMCBG की वार्षिक बैठक के मौके पर दक्षिण कोरिया के उप-प्रधानमंत्री और अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री चू क्यूंग-हो से मुलाकात की। जहां दोनों देश के नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा की।

Union Finance Minister Nirmala

वित्त मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023 में G20 वित्त की संभावनाओं पर चर्चा की और G20 India 2023 प्रेसीडेंसी के लिए दक्षिण कोरिया का समर्थन मांगा। मंत्री सीतारमण ने क्यूंग-हो को छठी भारत-दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्रियों की बैठक के लिए भारत आने का न्योता भी दिया।

इससे पहले निर्मला सीतारमण ने वाशिंगटन डीसी में जापानी वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी से भी मुलाकात की थी। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने जापानी मंत्री सुजुकी से दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि यह साल भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम है, क्योंकि दोनों राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा है। इसके साथ ही दोनों मंत्रियों ने इंडो-पैसिफिक आर्थिक सहयोग से संबंधित प्रमुख एजेंडे पर भी चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+