G20 Summit: 'मेहमानों से भारत की हकीकत छिपा रहे हैं ', दिल्ली की सड़कों से झुग्गियां हटाने पर राहुल गांधी

G20 Summit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि भारत सरकार हमारे गरीब लोगों और जानवरों को छुपा रही है। हमारे मेहमानों से भारत की हकीकत छुपाने की जरूरत नहीं है।

G20 Summit: भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में आज यानी शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। अधिकतर देशों के राष्ट्राध्यक्ष, उनके मंत्री समूह व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के पदाधिकारी दिल्ली में मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में अफ्रीकन यूनियन को नया सदस्य बनाने की घोषणा की। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तंज कसा।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार मेहमानों से देश की हकीकत छिपा रही है। अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर राहुल गांधी ने लिखा कि भारत सरकार हमारे गरीब लोगों और जानवरों को छुपा रही है। हमारे मेहमानों से भारत की हकीकत छुपाने की जरूरत नहीं है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का यह बयान जी 20 प्रतिनिधियों के महात्मा गांधी स्मारक के दौरे से पहले शुक्रवार को मध्य दिल्ली के राजघाट और उसके आसपास बंदरों और कुत्तों के खतरे को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा नागरिक एजेंसियों की मदद मांगने के एक दिन बाद आया है।

क्या कहता है दिल्ली नगर निगम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कई झुग्गियां भी साफ कर दीं और एजेंसियों से सांप पकड़ने वालों को बुलाने के लिए कहा। संबंधित एजेंसी को प्रतिनिधियों के राजघाट दौरे के दौरान बंदरों और कुत्तों को पकड़ने के लिए लोगों को तैनात करने के लिए भी कहा गया था। यमुना खादर इलाके में भी गश्त चल रही है। हालांकि, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सीधे तौर पर आवारा कुत्तों को हटाने को शिखर सम्मेलन से नहीं जोड़ा है, रिपोर्टों में उनके हवाले से कहा गया है कि कुत्तों को "केवल तत्काल आवश्यकता के आधार पर" उठाया जा रहा था।

राहुल गांधी एक सप्ताह यूरोप दौरे पर

वर्तमान में, राहुल गांधी यूरोप के लगभग एक सप्ताह के दौरे पर हैं, जिसके दौरान उन्हें यूरोपीय संघ (ईयू) के सांसदों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ बैठकें करनी हैं। इस बीच, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जी 20 रात्रि भोजन में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ आमने-सामने है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+