G20 Summit: विदेशी मेहमानों को लेकर 29 विमान दिल्ली एयरपोर्ट उतरे, कॉर्डिनेशन के लिए तैनात 10% अधिक स्टाफ

3,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने हवाई अड्डे से निकलने वाले वीवीआईपी काफिले की सुरक्षा की और आवाजाही को सुविधाजनक बनाया। जर्मन चांसलर और फ्रांस के राष्ट्रपति शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगे।

G20 Summit: भारत जी-20 शिखर सम्मेलन के आगाज के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर को इस सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में शुरू हो जाएगा। सम्मेलन की पूर्व संध्या तक कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों या उनके प्रतिनिधियों को लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 29 विमान उतरे। सभी फ्लाइट एक्टिविटी के कॉर्डिनेशन के लिए पहले ही अतिरिक्त एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसीओ) तैनात किए थे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

29 में से कम से कम 12 फ्लाइट साढ़े तीन घंटे के भीतर उतरीं, कुछ फ्लाइट्स के बीच का अंतर दस मिनट से भी कम था। जिससे मेहमानों को उनके संबंधित होटलों में स्वागत करने और भेजने के लिए अत्यधिक व्यवस्था करनी पड़ी। उदाहरण के तौर पर, नीदरलैंड और सिंगापुर के प्रधानमंत्री कमर्शियल फ्लाइट्स से पहुंचे। दोनों ही एक दूसरे से छह मिनट के अंदर उतरे। इसी तरह, तुर्की और ब्राजील के राष्ट्रपति एक-दूसरे से 15 मिनट के अंदर अपनी स्पेशल फ्लाइट्स से पहुंचे।

G20 Summit

दूसरे स्टेशनों से बुलाया गया स्टाफ
वहीं, सरकारी अफसर ने जानकारी देते हुए बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्लाइट्स की एक्टिविटी को संभालने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसीओ) सामान्य से 10 फीसदी अधिक कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं। उनमें से कुछ को विभिन्न अन्य स्टेशनों से दिल्ली हवाई अड्डे पर काम करने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी के साथ 55 विमानों के दिल्ली में उतरने की उम्मीद है। जबकि कई को टी3 पर पार्क किया जाएगा, उनमें से कुछ वायु सेना स्टेशन, पालम पर उतरेंगे। ये सभी लैंडिंग शनिवार दोपहर तक पूरी हो जाएंगी।

Recommended Video

    G20 Summit: विदेशी मेहमानों को लेकर 29 विमान दिल्ली एयरपोर्ट उतरे

    सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजाम
    दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 3,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने हवाई अड्डे से निकलने वाले वीवीआईपी काफिले की सुरक्षा की और आवाजाही को सुविधाजनक बनाया। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने वाले पहले विदेशी प्रतिनिधि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज थे, जो सुबह 6.20 बजे पहुंचे। शुक्रवार को पहुंचे अन्य गणमान्य व्यक्तियों में दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ओमान, रूस, जापान, बांग्लादेश, सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य, मिस्र, इटली ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, चीन के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल थे। जर्मन चांसलर और फ्रांस के राष्ट्रपति शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगे।

    फ्लाइट्स में 30-40 मिनट की देरी
    एक दूसरे पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगभग 25,000 पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों को हवाई अड्डे और उन होटलों के बीच विभिन्न बिंदुओं पर तैनात किया गया था, जहां गणमान्य व्यक्ति ठहरे हुए हैं। इस बीच, आईजीआई हवाई अड्डे पर अन्य उड़ान संचालन में प्रस्थान और आगमन में 30-40 मिनट की देरी देखी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+