G20 समिट: PM मोदी आज जाएंगे इंडोनेशिया, दुनिया के 10 बड़े नेताओं के करेंगे मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

G20 समिट: PM मोदी आज जाएंगे इंडोनेशिया, दुनिया के 10 बड़े नेताओं के करेंगे मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

G20 PM Narendra Modi visit Indonesia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार 14 नवंबर को इंडोनेशिया जाएंगे। पीएम मोदी बाली इंडोनेशिया में तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया में जी20 समिट में विश्व नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और उन्हें भारत की विकसित जी20 प्राथमिकताओं की जानकारी देंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने पीएण मोदी की बाली की यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान पीएम मोदी दुनियाभर के 10 बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी यहां तीन प्रमुख सत्र-खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन में शामिल होंगे।

G20 PM Narendra Modi visit Indonesia

इस शिखर सम्मेलन में भारत के साथ चीन, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे। पीएम मोदी इंडोनेशिया के अपने तीन दिन के दौरे पर लगभग 20 कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे और लगभग 10 वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

पीएम मोदी इंडोनेशिया के डायस्पोरा में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम में 17 देशों के राष्ट्र प्रमुख के आने की उम्मीद है। पीएम मोदी 17वें G20 शिखर सम्मेलन में औपचारिक रूप से 2023 के लिए भारत की G20 अध्यक्षता संभालेंगे।

भारत के राजदूत ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का जी20 में आना महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता लेने वाला है, जहां तक इंडोनेशिया से अध्यक्ष पद लेने का सवाल है, भारत ने इंडोनेशिया को लगातार मदद की है और इंडोनेशिया की सरकार भी भारत के सहयोग को मान्यता देती है।''

भारतीय राजदूत ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया G20 लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरे और नीले रंग से मिलकर बना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह भारत के राष्ट्रीय फूल कमल के साथ पृथ्वी ग्रह को जोड़ता है, जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है। G20 लोगो के नीचे देवनागरी लिपि में "भारत" लिखा गया है। अधिकारी के अनुसार, "भारत के G20 प्रेसीडेंसी का विषय - "वसुधैव कुटुम्बकम" है। जिसका अर्थ है, पृथ्वी एक घर के सामान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+