G20 Summit 2023: भारत-फ्रांस के बीच मजबूत रक्षा साझेदारी, बोले इमैनुएल मैक्रॉन
G20 Meeting 2023 Live Updates: राजधानी दिल्ली में 18वां G20 सम्मेलन का आगाज हो चुका है। आज समिट का दूसरा और अंतिम दिन है। G20 नेताओं की तीसरी मीटिंग भारत मंडपम में शुरू हो गई है। जिसमें 'वन फ्यूचर' पर चर्चा होगी। तीसरे सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शामिल नहीं होंग।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले आज सुबह सारे विदेशी मेहमान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे थे।
इसके पहले शनिवार को सभी मेहमान राष्ट्राध्यक्ष प्रगति मैदान के भारत मंडपम पहुंचे। वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस बैठक में वैश्विक नेता खाद्य सुरक्षा, कमजोर देशों की ऋण समस्याओं और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की। वहीं दिल्ली घोषणा पत्र पर अपनी सहमति जताई।
शिखर सम्मेलन को लेकर पूरी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वहीं, शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से डिनर पार्टी भी रखी गई, जिसे लेकर सियासत भी हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications