G20: PM मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, चंद्रयान-3 की सफलता पर दी बधाई, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर को दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ से मुलाकात की। प्रधानमंत्री जुगनुथ ने जी-20 में भाग लेने के लिए मॉरीशस को दिए गए विशेष निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अध्यक्षता में जी20 के विभिन्न कार्य समूहों और मंत्रिस्तरीय बैठकों में मॉरीशस की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी दिल्ली पहुंच गए हैं। G20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर पहुंचे। इस दौरान उनका प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई।
Recommended Video
भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्ते पर चर्चा
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। इस मुलाकात को लेकर PMO ने कहा कि कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। दोनों नेता की बातचीत इस बात पर केंद्रित थी कि भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत किए जाएं।
उनकी चर्चाओं में कई तरह के मुद्दे शामिल रहे और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे। इसके पहले बाइडेन के पालम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने उन्हें रिसीव किया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इसके बाद भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और उनकी बेटी माया से भी मिले।दोनों नेताओं की बैठक के बाद, व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी और जो बाइडेन की ओर से संयुक्त बयान जारी किया।
यह भी पढ़ें- G-20: दुल्हन की तरह सज गया भारत मंडपम, फाउंटेन शो का भव्य आयोजन, अद्भुत नजारा ने खींचा लोगों का ध्यान, Video












Click it and Unblock the Notifications